New Update
/lotpot/media/media_files/mzIv5fhM02fGpZk3G7T0.jpg)
नया साल
नया साल
नया सवेरा और नया दिन,
नयी किरण और नया साल।
लाया है हम सबको देने,
अपना एक नया उपहार।
सूरज की इस नयी किरण से,
नयी चेतना मिलती है।
पक्षी के कलरव में भी,
जागरूकता झलकती है।
नये साल के नये दिवस पर,
हम सब आपस में गले मिलें।
बीती बातें भूल के आओ,
कुछ नया करने का सकंल्प करें।
lotpot | lotpot E-Comics | Bal Kavitayen | Hindi Bal Kavita | manoranjak bal kavita | bal kavita | लोटपोट | लोटपोट इ-कॉमिक्स | हिंदी बाल कविता | बाल कविता | हिंदी कविता