/lotpot/media/media_files/6DW2GsoIIpFM9bgbxWCe.jpg)
विद्यालय
विद्यालय
विद्या का मन्दिर विद्यालय,
विद्या का धन देता है।
ऊंच-नीच का भेद न करता,
सबको अपना लेता है।।
सारे छोटे-छोटे बच्चे,
बस्ता टांगे आते हैं।
कुछ को उनके पापा लाते,
कुछ साइकिल से आते हैं।।
हिन्दी, इंगलिश, गणित आदि सब,
विषय यहां हम हैं पढ़ते।
बचपन की इस शिक्षा से ही,
हम जीवन में आगे बढ़ते।।
हे प्रभु! भारत के सब बच्चे,
विद्यालय में पढ़ने आएं।
शिक्षा का धन प्राप्त करें और,
प्रगति मार्ग पर बढ़ते जायें ।।
lotpot E-Comics | Bal Kavitayen | hindi bal kavitayen | Hindi Bal Kavita | manoranjak bal kavita | hindi kavitayen | kids hindi poems | hindi poems for kids | kids hindi rhymes | Hindi Rhymes for kids | hindi rhymes | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कविता | हिंदी बाल कवितायें | बाल कवितायें | हिंदी बाल कविता | हिंदी कवितायें | बच्चों की कविता