Bal Kavita: बच्चों चलो चाँद पर जाएँ

New Update
kids looking at moon

बच्चों चलो चाँद पर जाएँ

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

 मामा जी हैं आये घूम,
चंदा की धरती को चूम, 
आकर यहाँ मचा दी धूम,
हम भी रॉकेट एक बनायें,
बच्चों, चलो चाँद पर जाएँ। 


आओ ममता पप्पू आओ, 
नीमा, सीमा, गुड्डो आओ, 
बिस्कुट और परौठे लाओ, 
मिलकर अंतरिक्ष में खाएं, 
बच्चों, चलो चाँद पर जाएँ। 


फहराता है वहां  तिरंगा, 
राष्ट्र संघ का और दुरंगा, 
तारों वाला और इकरंगा, 
हम भी रामायण रख आएं, 
बच्चों, चलो चाँद पर जाएँ। 

 Lotpot latest Issue | kids poem | बाल कविता | manoranjak bal kavita | लोटपोट कविता | entertaining kids poem | poem on moon

यह भी पढ़ें:-

Poem: सौ बलाएं टालो

Kids Poem: चूहे की बारात

Bal kavita: सर्दी आई

Bal Kavita: दिवाली आयी