New Update
/lotpot/media/media_files/7xTjP3i4AKzZzMYKF2Td.jpg)
“धरा गोल है"
भूगोल में एक प्रश्न आया,
कैसे धरा ये गोल है।
और मेंने पल भर में लिख दिया,
यूँ उत्तर खरा।
गोल है पूरी कचौरी,
मालपुऐ गोल हैं।
गोल रस-गुल्ला जलेबी,
और लड्डू गोल है।
गोल -गप्पे गोल हैं,
मुंह भी हमारा गोल है।
इस लिए ही मास्टर जी,
यह धरा भी गोल है।
झूम उठे मास्टर जी, इस अनोखे ज्ञान से,
ओर उन्होंने लिख दिया पेपर पर पूरी शान से।
ठीक है बेटा, हमारी,
लेखनी भी गोल है।
प्रश्न के उत्तर में नंबर,
तुमने पाया गोल है।
lotpot-latest-issue | manoranjak-bal-kavita | लोटपोट | लोटपोट | lottpott-kvitaa