/lotpot/media/media_files/33GhbP1kRhWxwaAxswLR.jpg)
शिव मुख के नाम से बना है शिमोगा
Travel शिव मुख के नाम से बना है शिमोगा:- शिमोगा (Shimoga) कर्नाटक के खूबसूरत शहरों में से एक है और यह इसके सेंट्रल रीजन में टुंगा नदी के पास बसा है। शिमोगा का नाम शिव मुख से बना है, जिसका अर्थ है भगवान शिव का मुँह। शिमोगा पर कई वंशों ने राज किया है। शिमोगा कर्नाटक का सबसे उपजाऊ क्षेत्र है और यहाँ उगाई जाने वाली तमाम चीज़ों की क्वाॅलिटी बेहतरीन होती है। शिमोगा अपने खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारों और खुशनुमा मौसम के चलते बेहद चर्चित है। शिमोगा के आसपास कई आकर्षक वाॅटर फाल्स हैं। शिमोगा से कुछ दूरी पर स्थित जोग फाॅल्स यहाँ का सबसे प्रमुख आकर्षण है। (Travel)
/lotpot/media/media_files/6M8rBu6d4nwagcKUA0NG.jpg)
वाॅटर फाॅल्स यहाँ पर काफी आकर्षित करते हैं:
कर्नाटक के दूसरे शहरों की तरह शिमोगा के हेरिटेज साइट्स नहीं हैं, लेकिन जोग फाॅल्स व अन्य वाॅटर फाॅल्स यहाँ पर काफी आकर्षित करते हैं। वैसे शहर के आसपास बनी वाइल्डलाइफ सेंचुरियां भी लोगों को इसकी ओर खींचती हैं। मनगड्डे बर्ड सेंचुरी शिमोगा से 30 किमी दूर है, जहाँ के घने जंगलों में तमाम प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं। एक अनुमान के अनुसार, अगस्त से लेकर अक्टूबर के दौरान सेंचुरी में 5000 से भी ज़्यादा पक्षी होते हैं। (Travel)
/lotpot/media/media_files/Ti0gjscWYhl8Gn1W49s5.jpg)
तायरेकोप्पा लाॅयन सफारी भी घूमने की एक बेहतरीन जगह है। शिमोगा से 10 किमी दूर बसी इस सफारी में घने जंगलों में घूमने व जानवरों को मस्ती करते देखने का रोमांच अलग होता है। टुंगा एनिकट बांध भी देखने लायक है। इससे 3 किमी आगे एलिफैंट कैंप जाया जा सकता है। इस कैंप में सुबह के समय जाने पर हाथियों को नहाते व खाना खाते देखा जा सकता है। (Travel)
/lotpot/media/media_files/mbp0K6ugOn5XPZp7dJXd.jpg)
Tourist place shimoga | lotpot-e-comics | travel-places-in-india | travel-destinations-india | Karnataka Tourism | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | travel-karnataka | ट्रेवल | ट्रेवल शिमोगा
