/lotpot/media/media_files/YvHJYJ1TefupDmGiNQJw.jpg)
तीन हजार टन पत्थरों से निर्मित अक्षरधाम मंदिर
Travel तीन हजार टन पत्थरों से निर्मित अक्षरधाम मंदिर:- भारत में इस समय प्राचीन और नवीन ऐसी कई इमारतें और वास्तु कला के अनोखे अजूबे हैं जिन्हें दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल है। लालकिला, इंडिया गेट, केरल के मंदिर, सूर्य मंदिर, ताजमहल, अक्षरधाम मंदिर आदि ने ना सिर्फ भारत की सांस्कृतिक विरासत को हरा भरा किया बल्कि इससे देश में वास्तु कला और भवन निर्माण कला को भी एक शिखर तक पहुंचाया है। (Travel)
देश की शान कहे जाने वाले ताजमहल ने तो पहले से ही विश्व के सात नए अजूबों के तौर पर अपनी पहचान का लोहा मनवाया है और अब देश की एक और इमारत ने हमारा सर गर्व से ऊंचा किया है। भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर को 21वीं सदी के सात अजूबों में शामिल किया गया है।
अक्षरधाम मंदिर मात्र मंदिर ही नहीं बल्कि देश की विभिन्न संस्कृतियों का ऐसा बेजोड संगम है...
अक्षरधाम मंदिर मात्र मंदिर ही नहीं बल्कि देश की विभिन्न संस्कृतियों का ऐसा बेजोड संगम है जहां पर भारत की 10 हजार साल पुरानी रहस्यमय सांस्कृतिक धरोहर मौजूद है। यह विश्व का पहला ऐसा हिंदू मंदिर है जिसका प्रताप इतने कम समय में विश्व में फैला है और जिसका नाम अब द गिनीज बुक आफ वल्र्ड रेकार्ड में दर्ज हो गया है। (Travel)
अक्षरधाम मंदिर में 234 खंबे, नौका विहार की सुविधा, सिनेमाघर और करीब 20 हजार मूर्तियां हैं। 06 नवंबर, 2005 को यह मंदिर बन कर तैयार हो गया था। यह इमारत दुनिया की सबसे अजीब इमारतों में इसलिए भी गिनी जाती है क्योंकि पूरी इमारत में कहीं भी कंक्रीट या स्टील का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसमें बस गुलाबी बलुआ पत्थर लगे हैं। यह तीन हजार टन पत्थरों से निर्मित है। (Travel)
भारतीय शिल्प कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी पहचान मिलने से देश को बहुत फायदा पहुंचा है तथा देश में पर्यटन को बढ़ावा मिला है। दिल्लीवासियों और दिल्ली सरकार का अक्षरधाम मंदिर यमुना के तट पर स्थित है अक्सर अक्षरधाम जाने वाले आम दर्शक बाहर से ही घूम कर आ जाते हैं।
आशा है आने वाले दिनों में अच्छे रखरखाव और बेहतर शिल्प कला के लिए देश से और भी इमारतें विश्व पटल पर अपना परचम लहराएंगी और देश में पर्यटन को नई जिंदगी मिलेगी। (Travel)
lotpot-e-comics | Travel Akshardham Temple | travel-places | travel-places-in-india | travel-delhi | delhi-tourism | Travel places In Delhi | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | ट्रेवल | ट्रेवल अक्षरधाम मंदिर | ttrevl-dillii | दिल्ली टूरिज्म