/lotpot/media/media_files/ArSr0nRqhzfDeS5I4a0I.jpg)
एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर है उज्जैन
Travel एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर है उज्जैन:- भारत के मध्यप्रदेश राज्य में स्थित उज्जैन एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर है और हिन्दुओं का एक पवित्र तीर्थस्थल भी है। ऐसी मान्यता है कि उज्जैन के मंदिरों के दर्शन और शिप्रा नदी में स्नान के बाद व्यक्ति जन्म-मृत्यु के बन्धनों से मुक्त हो जाता है। (Travel)
महाकालेश्वर मंदिर:
यह एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है। मंदिर के पास सरोवर के ऊपर बड़े गणेश का मंदिर है। इसके गर्भ गृह में एक विशाल काय गणेश देवता की एक मूर्ति है जो अपने आप में एक महान कलाकृति है। (Travel)
एक अन्य गणेश की मूर्ति शिप्रा नदी के दूसरे किनारे पर फतेहाबाद रेलवे लाइन के निकट स्थापित है। इस मूर्ति के बारे में यह दंतकथा प्रचलित है कि यह स्वयंभू है (अपने आप उत्पन्न हुई थी)।
जंतर मंतर:
इस ज्योतिष वेधशाला का निर्माण 17वीं शताब्दी में राजा जय सिंह ने करवाया था। (Travel)
संदीपन आश्रम:
यह वह स्थान है जहां कृष्ण और सुदामा ने गुरू संदीपन से साथ साथ शिक्षा प्राप्त की थी। शिप्रा नदी के किनारे ऊपर की ओर गदलिका मंदिर है और उस के पास ही भर्तृहरि गुफायें हैं। (Travel)
प्रतिदिन संध्या काल में रामघाट पर महा आरती का आयोजन होता है। सूर्यास्त के समय भक्तगण और पुरोहित मिलकर चन्दन, पुष्प तथा धूप आदि से शिप्रा नदी की पूजा करते हैं। यात्रियों के लिए ठहरने की सुविधायें शिप्रा रेजीडेन्सी में उपलब्ध हैं सामान्य यात्रियों के लिए शहर में अनेक धर्मशालायें और कम किराये वाले होटल भी उपलब्ध हैं। (Travel)
lotpot | lotpot E-Comics | Travel Ujjain | travel places in India | travel destinations India | Mahakaal temple | River Shipra | लोटपोट | लोटपोट इ-कॉमिक्स