Fun Story: आग उगलने वाले नेत्र

वह सोलह वर्षीय किशोर उन दिनों दाँतों के असह्य दर्द से बुरी तरह छटपटा रहा था। उच्च माध्यमिक विद्यालय स्तर के स्कूल में पढ़ने वाला यह मेघावी छात्र बेन, को दाँतों की पीडा से राहत पाने की गरज से पूछा तुम्हें किस नाम से पुकारते हैं, भैया?

New Update
Boy with powers cartoon image

आग उगलने वाले नेत्र

Fun Story आग उगलने वाले नेत्र:- वह सोलह वर्षीय किशोर उन दिनों दाँतों के असह्य दर्द से बुरी तरह छटपटा रहा था। उच्च माध्यमिक विद्यालय स्तर के स्कूल में पढ़ने वाला यह मेघावी छात्र बेन को दाँतों की पीडा से राहत पाने की गरज से पूछा -‘‘तुम्हें किस नाम से पुकारते हैं, भैया?’’ वह बोला-मुझे बेन कहते हैं, मैडम?’’फिर रूक कर बोली -‘‘मैं पिछले दो तीन दिनों से दाँत के दर्द की वजह से बुरी तरह परेशान हूँ।’’ बेन तो तुम्हारे नाम का शार्ट फार्म है शायद। पूरा नाम बतलाओ अपना। नर्स ने पेन ठीक करने की तैयारियाँ जतलाते हुए कहा। (Fun Stories | Stories)

‘‘जी पुरा नाम तो है मैडम मेरा-‘बेन देतो सुपीनो।’ यह सुनकर नर्स बुरी तरह परेशान होकर चीख उठी ‘‘बचाओ, बचाओ, मैं जल गई, बचाओ।’’ ....और तभी बेन ने वहाँ टेबल पर रखी हुई एक पत्रिका के पन्ने उलटते हुए अपनी निगाहें एक पन्ने पर गड़ाई-धू धू करती लपटें उठीं। पत्रिका ही नहीं, देखते ही देखते पूरी टेबल आग की लपटों के चक्कर में उलझकर खाक हुई जा रही थी। बेन इलाज करवाना भूल कर सिटपिटा कर भाग निकला। (Fun Stories | Stories)

नर्स ने तभी स्टाफ के लोगों को बतलाया कि- ‘‘उस बेन नामक दांत के दर्द वाले लड़के ने उसे देखा तो उसे महसूस हुआ था कि कोई मेरा चेहरा झुलसा रहा हैं।’’ तभी डॉक्टर ने देखा तो उसके चेहरे पर वाकई जलने के काफी चिन्ह स्पष्ट होते नजर आ रहे थे। इस विचित्र घटना को लेकर जितने मुँह उतनी बातें होती रहीं। (Fun Stories | Stories)

उसी शाम को बेन सड़क के किनारे एक कूड़ेदान में कूड़ा फेंक रहा था...

उसी शाम को बेन सड़क के किनारे एक कूड़ेदान में कूड़ा फेंक रहा था। तभी पास में ही पड़ी किसी चीज को उसने घूर कर देखा तो वह भी तुरन्त जल उठी। बेन घटना से बुरी तरह काँप उठा। सोचने लगा कोई न कोई प्रेत या अतिरिक्त विद्युत सम्पन्न शक्ति वाली अदृश्य शक्ति उसके इर्द गिर्द मंडरा रही है। उसने अपने कुछ शुभ चिन्तकों को कहा तो उन्होंने सुनकर खिल्ली उड़ाई कि यह सब उसका भ्रम मात्र ही है। आग किसी न किसी अन्य कारण से लगी होगी। (Fun Stories | Stories)

Boy and devil Cartoon image

रात को भोजन करने के बाद वह अपने घर पर ही सोने के इरादे से बिस्तर पर गया तो आदत के मुताबिक उसने बेडशीट ठीक की। उसकी निगाह उस पर लगे हुए चिकनाई के दाग पर पड़ी। उसने उसको गौर से देखने के लिए घुरते हुए नजर जमायी ही थी कि वह पूरा बिस्तर ही धू धू करके जल उठा। वह चीखा चिल्लाया पूरे परिवार के लोग इधर उधर दौड़े तब तक पूरा बिस्तर जल चुका था। उसने पूरी घटना सच सच सुनाई तो उसकी माँ ने डाँट कर कहा-बेन! तुम हमें इस तरह मूर्ख बनाने के लिए झूठ क्यों बोल रहे हो? लगता है कि तुम चोरी छिपे सिगरेट पीते हो और आज दिया सलाई की सींक बजाये सिगरेट को जलाने के माचिस पर लग गई, वह पूरी जली होगी। तो तुम्हारे हाथ से छूटकर बिस्तर ने आग पकड़ ली। झूठ मत बोलो, अभी से ऐसी गंदी हरकतें और ऊपर से बेवकूफ बनाने के अन्दाज अच्छी बात नहीं। बेन अपनी तरफ से पुरी तरह सफाई देता रहा। पर किसी ने भी उसकी दलील की असलियत को जानने में रूचि नहीं ली। इधर जब भी वह अपनी निगाहें किसी भी वस्तु विशेष पर केन्द्रित करता आग लगने की कुछ और भी घटनाएँ हुईं। कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों ने उसके परिवार वालों को कहा तो वह भी बड़े परेशान रहने लगे। भूत, प्रेत, हवा का असर, देवी देवताओं की नाराजगी आदि के किस्सों के अनूरूप सभी तरह के टोने टोटके करवाए पर ‘मर्ज बढ़ता ही गया ज्यों ज्यों दवा की’। असमंजस वाली कहावत चरितार्थ हो रही थी, उस बेचारे के साथ। (Fun Stories | Stories)

Boy's eye emitting fire cartoon image

अन्त में हारकर उसके माता पिता ने उसकी वैज्ञानिक जाँच करवाई! कई चिकित्सकों और वैज्ञानिकों ने उसके विविध पक्षों की जाँच करके यही निष्कर्ष निकाला कि उसके शरीर में कोई अलग विशेषता है जो आम आदमी में तो हो ही नहीं सकती है। उसकी जाँच करते समय कई वैज्ञानिक परेशान हो गए। कुछ डर भी गए, क्योंकि घूर कर देखते ही जलने की कुछ घटनाएं उनके इर्द गिर्द भी उसी समय होती हुई खुद उन्होंने देखी भी थीं। वे अपने परीक्षणों के तथ्य जानकर भी परेशान हैं कि वह हर कसौटी पर ‘नार्मल’ से अधिक कुछ भी सिद्ध नहीं होता है। उसके शरीर में तो अतिरिक्त ऊर्जा अथवा अतिरिक्त जैविक विद्युत भी नजर नहीं आती है। फिर उसकी आँखों से अचानक ही आग की लपटें कैसे निकलती हैं? जब भी लपटें निकलती हैं तब भी उसके शरीर या आँख में कुछ भी अतिरिक्त हरकत या बदलाव की स्थिति क्यों नहीं बनती? (Fun Stories | Stories)

चूंकि वह इटली के पर्यटन केन्द्र फामिया का रहने वाला है इसलिए उस की चर्चा तेजी से पर्यटकों की चर्चाओं के कारण दूर दूर तक फैल गई। हालत यहाँ तक हो चली थी उसकी इस विचित्र विशेषता कि बिजली के बड़े बड़े जनरेटर उसके घूरते ही जल उठने लगे। प्लास्टिक, कागज कपडे तो जरा सा घूरते ही जल उठते हैं। हाँ घूरे नहीं सिर्फ सामान्य नजर से देखे तो कुछ नहीं होता। (Fun Stories | Stories)

तभी उसके परेशान पिता को किसी ने सलाह दी कि उसे हिप्नोटाइज करवाया जाए तो शायद कुछ बदलाव आये। कई हिप्नोटिज्म करने वालों ने इस रहस्यमय किशोर से आँख मिलाई किन्तु यह आश्चर्य रहा कि बड़ा से बड़ा हिप्नोटिज्म का तीरन्दाज भी उससे आँख मिलाकर उसको हिप्नोटाइज नहीं कर सका। तभी इटली के सुविख्यात डॉ. मासीमो दूरानादी ने उसकी वैज्ञानिक जाँच टेली विज्ञान स्टूडियो में की उन्होंने भी कोई नया सूत्र नहीं पाया। बल्कि टेलीविजन कार्यक्रम ने उसको भारी प्रसिद्धि दी। वह अखबार की सुर्खियों तथा पत्र पत्रिकाओं के फीचरों की दुनियाँ में चर्चा का विषय बन गया। परन्तु उसको बहुचर्चित करने वाली उसकी यह विशेषता खुद उसके लिए अभिशाप बन चली है। उसकी मित्र मण्डली उससे कन्नी काट लेते हैं। परिवार के सदस्य भी सहमे सहमे रहते हैं। वह न तो अच्छी तरह पढ़ पाता है क्यूंकि उसके आँखों से आग उगलने का दौर शुरू हो जाता हैं। (Fun Stories | Stories)

विचित्र किन्तु सत्य ही नहीं रहस्यमय व्यक्तित्व के धनी किशोर छात्र बेन की परेशानी और प्रसिद्धि एक साथ ही मिली। देखना यह है कि वैज्ञानिक उपलब्धियों के नये नये आयाम छूने वाले इस विचित्र किशोर के असली रहस्य को खोज भी पाते हैं या नहीं। हमारे देश के ऋषि मुनियों की ऐसी श्राप देने वाली घटनाओं को हम कपोल कल्पना ठहराने में सुख मानते हैं। ऐसे बुद्धिजीवी इस संदर्भ में चुप क्यों हैं। (Fun Stories | Stories)

bal-kanahi | hindi-bal-kahani | hindi-bal-kahania | kids-fun-stories | लोटपोट | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | bccon-kii-mnornjk-khaanii

यह भी पढ़ें:-

Fun Story: जादुई मटका

Fun Story: नन्हें पटाखे

Fun Story: होशियार लड़का

मजेदार बाल कहानी : जब जान पर बन आये तब

#बाल कहानी #लोटपोट #Lotpot #Hindi Bal Kahani #Hindi Bal kahania #Kids Stories #Kids Fun Stories #bal kanahi #बच्चों की मनोरंजक कहानी #हिंदी बाल कहानी