/lotpot/media/media_files/sExTou17sAZreDpoU1Ag.jpg)
सीख
Fun Story सीख:- एक राजा था। वह बड़ा सनकी था। उसे यदि किसी व्यक्ति पर गुस्सा आता, तो उसे रातभर बर्फ जैसे ठंडे पानी में खड़े होने की सजा दे देता। एक दिन उसे किसी बात पर अपने महामंत्री पर गुस्सा आ गया। उसने महामंत्री को रातभर ठंडे पानी में खड़े होने की सजा दे दी। (Fun Stories | Stories)
महामंत्री बहुत बुद्धिमान था। वह सोच रहा था कि राजा के दंड से किस तरह छुटकारा मिले और...
महामंत्री बहुत बुद्धिमान था। वह सोच रहा था कि राजा के दंड से किस तरह छुटकारा मिले और उसे सबक भी सिखाया जा सके। तभी उसके दिमाग में एक विचार आया। जब रात में राजा ने अरुणेश को दंड देने के लिए बुलाया, तो वह खुशी से ठंडे पानी में जाने लगा। यह देखकर राजा को आश्चर्य हुआ। उसने अरुणेश से पूछा कि क्या तुम्हें डर नहीं लग रहा? तब उसने राजा से कहा कि इसमें डर कैसा? यह तो मेरे लिए बहुत फायदेमंद है। राजा ने आश्चर्य से पूछा- कैसे? उसने कहा, ‘मैंने एक वैद्यजी से सुना था कि जो ज़्यादा गुस्सा करता है, उसे जल्दी बुढ़ापा आ जाता है। इसका एकमात्र इलाज रातभर बर्फ जैसे ठंडे पानी में खड़े रहना है। (Fun Stories | Stories)
राजा सोचने लगा कि गुस्सा तो मैं भी बहुत करता हूं। इसका मतलब मुझे भी बुढ़ापा जल्दी आएगा। राजा ने कहा कि आज मैं पानी में खड़ा होऊंगा। यह कहकर राजा ठंडे पानी में खड़ा हो गया। जब थोड़ा समय बीता, तो राजा को ठंड लगने लगी, पर जवानी पाने के लालच में वह खड़ा रहा। वह सोचने लगा कि रातभर ठंडे पानी में खड़ा होकर कोई कैसे बुढ़ापा दूर कर सकता है? इससे व्यक्ति बीमार पड़ सकता है। यहां तक कि उसकी मौत भी हो सकती है। तभी उसे एहसास दिलाने के लिए ही महामंत्री ने उससे ऐसा कहा होगा। अब राजा अपनी गलती पर बहुत पछताने लगा। उसने तुरंत महामंत्री को बुलाकर माफी मांगी और उसकी आंखें खोलने के लिए धन्यवाद भी दिया। राजा ने कभी-भी बेकार में गुस्सा न करने की कसम भी खाई। (Fun Stories | Stories)
lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | short-hindi-stories | short-stories | hindi-short-stories | hindi-fun-stories | kids-fun-stories | fun-stories | hindi-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | hindii-khaaniyaan | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii