/lotpot/media/media_files/MBCz5NjWoaPHFztwCKLI.jpg)
जादुई ब्रश
Moral Story जादुई ब्रश:- एक लड़का था जिसका नाम सुरेश था, वह बहुत गरीब था। लेकिन गरीब होने के बावजूद वह बहुत उम्दा कलाकार था। उसने कई पेंटिंग्स बनाई जिसके लिए लोगों ने उसे बहुत सराहा। लेकिन एक समस्या थी। वह जानवरों की चीज़ों को ब्रश के तौर पर इस्तेमाल करता था, जो कुछ ही दिन चलते थे। एक दिन स्कूल से वापिस आते समय उसे ज़मीन पर एक ब्रश और कागज़ पड़ा दिखा। कागज़ पर लिखा था कि इसे इस्तेमाल करें। उसने झट से ब्रश उठा लिया। उसने उस ब्रश से चिड़िया, खरगोश और गिलहरी बनाई। उसके चित्र बनाते ही वह सभी बनाए हुए जानवर असली में बन गए। यह देखकर सुरेश बहुत हैरान रह गया। अब वह इस ब्रश से उपयोगी चीज़े बनाना चाहता था ताकि वह गरीबों की मदद कर सके। (Moral Stories | Stories)
साल गुजर गए, गांव के राजा को इसके बारे में पता चल गया। लालची राजा ने सुरेश को बुलाया...
साल गुजर गए, गांव के राजा को इसके बारे में पता चल गया। लालची राजा ने सुरेश को बुलाया और उसे हीरे बनाने का आदेश दिया। वह हीरे असली बन गए लेकिन राजा उससे संतुष्ट नहीं था। उसने सुरेश से कई चीज़ें बनवाई लेकिन उसकी संतुष्टी पूरी नहीं हुई। राजा ने सुरेश से ब्रश छीना और एक सोने की छड़ी बनाई लेकिन वह सांप बन गया। (Moral Stories | Stories)
राजा गुस्से से लाल हो गया। उसने सुरेश को जेल में डाल दिया। लेकिन तब सुरेश के दिमाग में एक योजना आ गयी थी। उसने जेल को कई पेंटिंग्स बनाकर सजाया। राजा ने वह सभी चित्रकारी देखी और वह जेल के अंदर गए। जब वह जेल के अंदर गए तो सभी चीज़े गायब हो गई थीं और सुरेश जेल से बाहर आ गया था। सुरेश का कई सैनिकों ने पीछा किया। सुरेश ने नदी बनाई और उस नदी को अपने और सैनिकों के बीच में रख दिया। वह गांव पहुंचा और हमेशा के लिए खुशी खुशी से रहने लगा। (Moral Stories | Stories)
सीख: इस कहानी का उपदेश यह है कि अगर हम गरीबों की मदद करते हैं तो हमारा हर काम जादू में बदल जाता है लेकिन अगर हम जादू को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं तो हमारा सारा काम बिगड़ जाता है। (Moral Stories | Stories)
lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | kids-hindi-moral-stories | hindi-stories | kids-moral-stories | hindi-moral-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | hindii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii