/lotpot/media/media_files/htjMnrSWLbPLUHJvVRYt.jpg)
बचत का महत्व
Moral Story बचत का महत्व:- एक किसान था, इस बार वह फसल कम होने की वजह से चिंतित था। घर में राशन ग्यारह महीने चल सके उतना ही था। बाकी एक महीने के राशन का कहां से इंतजाम होगा। यह चिन्ता उसे बार बार सता रही थी। किसान की बहू का ध्यान जब इस ओर गया तो उसने पूछा? (Moral Stories | Stories)
पिताजी आजकल आप किसी बात को लेकर चिंतित नज़र आ रहे हैं। तब किसान ने अपनी चिन्ता... (Moral Stories | Stories)
पिताजी आजकल आप किसी बात को लेकर चिंतित नज़र आ रहे हैं। तब किसान ने अपनी चिन्ता का कारण बहू को बताया। किसान की बात सुनकर बहू ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह किसी बात की चिन्ता न करें। उस एक महीने के लिए भी अनाज का इंतज़ाम हो जाएगा। जब पूरा वर्ष उनका आराम से निकल गया तब किसान ने पूछा कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? बहू ने कहा- पिताजी जबसे आपने मुझे राशन के बारे में बताया तभी से मैं जब भी रसोई के लिए अनाज निकालती उसी में से एक दो मुट्ठी हर रोज़ वापस कोठी में डाल देती। बस उसी की वजह से बारहवें महीने का इंतज़ाम हो गया। (Moral Stories | Stories)
सीख- इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि जीवन में बचत की आदत डालनी चाहिए ताकि किसान की तरह बुरे वक्त में जमा पूंजी काम आ सके। (Moral Stories | Stories)
lotpot-e-comics | short-hindi-stories | hindi-short-stories | short-stories | hindi-stories | moral-hindi-stories | moral-stories | kids-moral-stories | hindi-moral-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-hindii-khaanii