/lotpot/media/media_files/CFValBJx1lAIDVAP1aj8.jpg)
चित्रकार की सीख
Moral Story चित्रकार की सीख:- एक युवा कलाकार बहुत कम समय में ही प्रख्यात हो गया। उसे अपनी कला पर पूरा विश्वास था। लेकिन उसके मन में प्रसिद्ध कलाकार माइकल एंजेलो के प्रति ईष्र्या घर कर गई। वह उन्हे किसी न किसी तरह नीचा दिखाने की सोचने लगा। हालांकि वह माइकल एंजेलो को पहचानता तक न था। (Moral Stories | Stories)
एक दिन उसने बहुत खुबसूरत चित्र बनाया। लेकिन जब उसने चित्र को गंभीरता से देखा तो पाया कि उसमें कहीं कुछ कमी ज़रूर है। जब वह उस कमी को नहीं ढूंढ पाया तो उसने सोचा कि कुछ चित्रकारों से ही इसके बारे में पूछा जाए। उसने तमाम बड़े चित्रकारों को बुलाया। सभी चित्रकार उसके चित्र को देखकर दंग रह गए। कोई भी कमी नहीं ढूंढ पाया। (Moral Stories | Stories)
कुछ देर में वहां पर एक प्रौढ़ चित्रकार आया। आते ही उसने चित्र पर नजर डाली और...
कुछ देर में वहां पर एक प्रौढ़ चित्रकार आया। आते ही उसने चित्र पर नजर डाली और बोला, ‘यह चित्र बहुत खूबसूरत है, बस इसमें एक छोटी सी कमी है।’ यह सुनते ही युवा चित्रकार बोला, ‘सर, बताइए न वह कौन सी कमी है जो मेरे चित्र को अधूरा बना रही है।’ प्रौढ़ चित्रकार मुस्कुराये। उन्होंने युवा कलाकार से कूची (पेंट ब्रश) मांगी। इसके बाद उन्होंने उस कूची (पेंट ब्रश) में काला रंग भरा और चित्र में बनी स्त्री की आंखों में दो काली बिंदिया बना दीं। उनके लगते ही ऐसा प्रतीत हुआ, मानो वह स्त्री अभी बोल पड़ेगी। (Moral Stories | Stories)
यह देखकर सभी चित्रकार वाह-वाह कर उठे। युवा चित्रकार से बोला, ‘सर, आपने अपना परिचय नहीं दिया।’ वह मुस्कराते हुए बोले,‘ मैं माइकल एंजेलो हूँ।’ यह सुनते ही युवा चित्रकार दंग रह गया। वह उनके पैरों पर गिर पड़ा और बोला, ‘सर’ मुझे क्षमा कर दीजिए, मैं व्यर्थ ही आपसे ईष्र्या करता था। आज मैं समझ गया हूँ कि महान कला व्यक्ति को भी महान बनाती है। आप सचमुच महान हैं। माइकल एंजेलो ने युवा चित्रकार को गले लगा लिया। (Moral Stories | Stories)
बाल कहानी | लोटपोट | Bal kahani | Hindi Kids Stories | Hindi Bal kahania | Kids Stories | लोटपोट इ-कॉमिक्स | Hindi Moral Story | lotpot E-Comics | हिंदी बाल कहानी | हिंदी नैतिक कहानी | Kids Hindi Moral Stories