मजेदार हिंदी कहानी: सफाई प्रतियोगिता:- बगदाद देश का एक बादशाह साफ सफाई पसन्द करता था। उसको गन्दगी तनिक भी न सुहाती थी। एक दिन उसने अपने मुख्यमंत्री से कहा- "मंत्री जी! मैं आप को बड़ा बुद्धिमान समझता हूं। आप अपनी बुद्धिमानी के जरिये एक ऐसे इंसान की खोज करें जिसे मैं अपना स्वास्थ्य मंत्री बना सकूं"।
मंत्री ने अपनी बुद्धि से काम लिया। बादशाह को सफाई बहुत पसन्द थी फिर भी उसने पूरी राजधानी में यह ऐलान करवाया। कल प्रातः काल सफाई प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया जा रहा है। उसमें प्रत्येक नागरिक को भाग लेना अनिवार्य है। प्रत्येक नागरिक अपने अपने घरों की सफाई कर कूड़े कचरे का ढेर अपने घर के आगे ही जमा करें। खुद बादशाह सलामत कूड़े का निरीक्षण करेंगे और विजेता को विशेष इनाम भी देंगे।
राज घराने का यह ऐलान सुन कर सब लोगो ने अपने-अपने घर का कूड़ा कचरा बाहर जमा...
राज घराने का यह ऐलान सुन कर सब लोगो ने अपने-अपने घर का कूड़ा कचरा बाहर जमा कर दिया। अपने अपने घरों का कूड़ा कचरा बाहर जमा करने लगें। दूसरे दिन सुबह बादशाह और मुख्यमंत्री अपनी राजधानी का नजारा देखने निकले। मार्ग में दोनों तरफ कचरे के ढेर जमा थे। सहसा एक झोपड़ी ऐसी देखी, जिसके सामने कचरे का ढेर नहीं था। झोपड़ी के द्वार पर एक नवयुवक खड़ा था।
मुख्यमंत्री ने उससे पूछा- "आपके घर का कचरा कहां है?"
नवयुवक ने कहा- "मेरे घर में कूड़ा था ही नहीं। प्रतियोगिता में भाग लेता कैसे? यह प्रतियोगिता उन्ही के लिए थी जिनके घर में कूड़ा कचरा हो"।
नवयुवक के मुख से ऐसी बात सुनकर बादशाह का चेहरा ताज़े फूल की तरह खिल उठा। उसने मंत्री से कहा आपकी बुद्धिमानी ने वास्तव में अच्छा काम किया है। हां यह नवयुवक ही हमारे राज्य का सच्चा सफाई पसन्द मंत्री बनेगा।
बादशाह ने नवयुवक को बहुत सा इनाम देकर उसे अपने राज्य का स्वास्थ्य मंत्री बना लिया।