/lotpot/media/media_files/5Q69Q849lnRAG29JMcul.jpg)
इन्टरव्यू
हिंदी मजेदार कहानी: इन्टरव्यू:- एक बार मास्टर हरीरामजी को नौकर की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने शहर में ढिंढोरा पिटवा दिया कि एक नौकर की आवश्यकता है। यह खबर शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। मास्टरजी के घार उम्मीदवारों की लाइन लग गई। उन्होंने सोचा इन सबका इन्टरव्यू लिया जाये और जो सबसे अच्छा लगे उसे नौकर रख लिया जाये। बारी-बारी कई लोग इन्टरव्यू देने आये। लेकिन किसी न किसी वजह से मास्टर जी ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। (Fun Stories | Stories)
एक उम्मीदवार अन्दर आया और मास्टर जी से बोला, "आप मुझे नौकर रख लीजिए। मैं आपके सब काम...
एक उम्मीदवार अन्दर आया और मास्टर जी से बोला, "आप मुझे नौकर रख लीजिए। मैं आपके सब काम संभाल लूंगा। जब कभी आप स्कूल से गैरहाजिर होंगे मैं बच्चों को पढ़ा दिया करूंगा। जब कभी कोई आपकी ठुकाई करेगा मैं हल्दी चूना लगा दिया करूंगा। आपके सिर में दर्द होगा तो सिर दबा दिया करूँगा, आपके गले ने तंग किया तो गला भी दबा दूंगा"। इतना सुनते ही मास्टर जी आग बबूला हो गए, और उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया। (Fun Stories | Stories)
अभी मास्टर जी का मूड ठीक भी नहीं हुआ था कि एक नया उम्मीदवार सामने खड़ा था। वह मास्टर जी के बीस साल के तजुर्बे में पूरा उतर गया। छोटी-मोटी बातें पूछकर उसे सलैक्ट कर लिया गया। अब बात रह गई कि कितना वेतन दिया जाये? नौकर कहता था कि रोटी, कपड़ा और जेबखर्च को 5000 रूपये, लेकिन मास्टर जी ने कहा "देखो भाई, महंगाई का ज़माना है और आजकल नौकरी मिलती कहां है। तुम यदि सिर्फ रोटी खाने पर काम करना चाहो तो मुझे मंजूर है"। नौकर ने बेकारी की समस्या पर कुछ देर गौर किया और सहमत होते हुए बोला, "अच्छा अब यह तो बताओ कि मुझे क्या काम करना होगा?" मास्टर जी ने जवाब दिया, "रोज सुबह शाम गुरूद्वारे जाना, अपना खाना खा आना और मेरा साथ लेते आना"। (Fun Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | majedaar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | hindi kahani | hindi kahani | kids hindi kahaniyan | hindi kahani | kids hindi kahani | hindi kahani | bachon ki hindi kahaniyan | hindi kahani | majedaar hindi kahani | hindi kahani | hindi kahani | hindi kahani | bachon ki hindi kahani | short hindi stories for kids | short fun story | short fun story in hindi | short stories in Hindi | kids short stories in hindi | short stories for kids in hindi | short stories for kids | Kids Hindi Fun Story | Hindi fun stories | best hindi fun stories | Hindi Fun Story | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | मज़ेदार छोटी कहानी | बच्चों की छोटी हिंदी कहानी | छोटी हिंदी कहानियाँ | बच्चों की कहानियाँ | बच्चों की हिंदी कहानी | बच्चों की मजेदार कहानी