/lotpot/media/media_files/pEr8p1Jx1Qy5rNR8m0XQ.jpg)
दो कंजूस
Fun Story दो कंजूस:- एक कंजूस के पास काफी धन था। लेकिन फिर भी वह संतुष्ट नहीं था। वह हर समय सोचा करता था कि और अधिक धन कैसे कमाया जाये? उस कंजूस का नाम हजारीमल था। उसके एक दोस्त ने उसे एक दिन सलाह दी कि "तुम वाराणसी के लखपति के पास जाओ, वह तुम्हें और अधिक धन कमाने का उपाय बतायेगा"। (Fun Stories | Stories)
हजारीमल फौरन लखपति से मिलने जाने को तैयार हो गया। वाराणसी पहुंच कर वह लखपति से मिला और उसे...
हजारीमल फौरन लखपति से मिलने जाने को तैयार हो गया। वाराणसी पहुंच कर वह लखपति से मिला और उसे अपने आने का उद्देश्य बताया। लखपति ने उसका स्वागत किया। कुछ देर बातें करने के बाद वह दोनों भोजन करने के लिए एक होटल में गये। लखपति ने होटल वालों से पूछा "तुम्हारे यहां की रोटियां कैसी हैं?"
"रोटियों के बारे में मैंआपको क्या बताऊँ? बस यह समझ लीजिए कि बिल्कुल डबलरोटी जैसी हैं"। होटलवाले ने कहा। यह सुन कर लखपति ने हजारीमल से कहा- " चलो हजारी, रोटी खाने के स्थान पर नरम डबल रोटी ही खायें"। (Fun Stories | Stories)
दोनों एक डबल रोटी वाले के पास पहुंचे। लखपति ने उससे पूछा- "भाई, तुम्हारी डबल रोटियां कैसी हैं?" डबल रोटी वाला बोला- "भैयाजी, मेरी डबल रोटियाँ बिल्कुल ताजा हैं और स्वाद में तो ऐसी हैं जैसे बिस्कुट हो"। "चलो हजारीमल, हम तो बिस्कुट ही खायेंगे"। लखपति ने कहा और दोनों आगे बढ़ गये।
"भाई साहब, आपके यहां के बिस्कुट कैसे हैं?'' एक दुकान पर रूक कर लखपति ने पूछा। दुकानदार ने छोटा सा जबाब दिया "बिल्कुल मक्खन जैसा"। लखपति ने हजारीमल से कहा- "चलो, बिस्कुट खाने से तो मक्खन खाना अधिक अच्छा रहेगा"। (Fun Stories | Stories)
दोनों मक्खनवाले के पास जाकर बोले- "कहो, तुम्हारा मक्खन कैसा है?'' मक्खन वाला बहुत बातूनी था, बोला- बाबूजी, मक्खन क्या है बस गंगा जल है। मेरा मक्खन मुंह में जाते ही ऐसे पिघल जाता है कि जैसे गंगाजल पिया हो। "चलिए साहब यदि ऐसा है तो फिर क्यों न गंगाजल ही पिया जाये?" हजारीमल से लखपति ने कहा।
और इस तरह हजारीमल को लेकर लखपति गंगा के तट पर पहुंच गया। एक गिलास भरकर गंगाजल हजारीमल को देते हुए लखपति ने कहा- "पीजिए, गंगा जल कितना स्वादिष्ट है। इसमें आपको मुफ्त में एक साथ रोटी, डबलरोटी, बिस्कुट और मक्खन का स्वाद मिल जाएगा"। (Fun Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi kahaniyan | kids short stories | kids hindi short stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | kids hindi fun stories | kids hindi stories | Kids Fun Stories | Kids Stories | Fun Stories | hindi stories | hindi stories for kids | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की मज़ेदार कहानी