/lotpot/media/media_files/r5hODEK8aeHA8k2a6e28.jpg)
योग्यता का लोहा
Fun Story योग्यता का लोहा:- अकबर शहंशाह चांदनी महल में अपने नौ रत्नों के साथ बैठे हुए थे। उन्होंने पूछा “फूल किसका अच्छा? मिठास किसकी अच्छी? पत्ता किसका अच्छा? और राजा कौन सा अच्छा? किसी ने कहा- कि गुलाब का फूल सबसे बढ़िया होता है। किसी ने कहा कमल का किसी की नजर में गाय का दूध अच्छा होता था तो किसी के ख्याल में बकरी का। कुछ गन्ने की मिठास को पसंद करते थे तो कुछ को शहद सबसे मीठा लगता था, किसी ने केले के पत्तों का गुणगान किया तो किसी ने नीम के पत्ते का। राजा के बारे में भी लोगों की अलग अलग राय थी एक ने तो शहंशाह अकबर की ही महिमा का बखान कर डाला। (Fun Stories | Stories)
शहंशाह अकबर को ये सब जवाब तो अच्छे लगे। लेकिन बीरबल अभी तक चुप थे। शंहशाह अकबर ने...
शहंशाह अकबर को ये सब जवाब तो अच्छे लगे। लेकिन बीरबल अभी तक चुप थे। शंहशाह अकबर ने उनसे राय देने को कहा बीरबल ने जवाब दिया "आलमपनाह फूल कपास का उत्तम होता है उसी से हम सबको तन ढकने के लिए कपड़ा प्राप्त होता है। दूध मां का अच्छा होता है उसे पीकर बच्चा फूलता फलता है। मिठास ज़बान की अच्छी होती है। पत्ता पान का सबसे बढ़िया होता है। पेश करने पर दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। (Fun Stories | Stories)
पान का बीड़ा उठाने पर हर आदमी ईमानदारी से अपना वचन निभाता है और आलमपनाह सबसे अच्छा राजा इन्द्र है। इन्द्र की कृपा से ही आकाश से अमृत बरसता है सभी लोग बीरबल की योग्यता का लोहा मान गए। शहंशाह अकबर ने खुश होकर बीरबल को ढेर सारे ईनाम दिए। (Fun Stories | Stories)
lotpot E-Comics | bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | Bal Kahaniyan | kids hindi fun stories | kids hindi stories | Kids Fun Stories | Kids Stories | Fun Stories | hindi stories | Hindi fun stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की मज़ेदार कहानी