Jungle Story: चोर के घर चोर

वन मे कुछ दिन से चोरी होना शुरू हो गयी थी। छोटी से बड़ी चीज तक रोज रोज चोरी होने लगी। एक दिन भालू का पेन सैट चोरी हो गया एक दिन हिरन के घर से हिरनी के जेवर गायब हो गए।

New Update
Jungle animals cartoon image

चोर के घर चोर

Jungle Story चोर के घर चोर:- वन मे कुछ दिन से चोरी होना शुरू हो गयी थी। छोटी से बड़ी चीज तक रोज रोज चोरी होने लगी। एक दिन भालू का पेन सैट चोरी हो गया एक दिन हिरन के घर से हिरनी के जेवर गायब हो गए। चंंपक वन में जहां कल तक सब अपने को व अपने सामान को सुरक्षित महसूस करते थे। अब असुरक्षा की भावना से घिरने लगे, पता नहीं कब किसके यहां चोरी हो जाए। साथ ही ये भी डर कि कहीं किसी का शारीरिक नुकसान न हा जाए। (Jungle Stories | Stories)

किसी को समझ नहीं आ रहा था कि चोरियां कौन कर रहा है। हाथी के घर से उसके बच्चे का बैग चोरी हो गया। वह बड़ा दुखी था, बैग किताबों से भरा था। अब फिर से नई कारपियां किताबें खरीदनी पड़ेंगी। हाथी ने सोचा कुछ उपाय करना होगा, वरना चोर के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। उसने कोयल को बुलाया और बोला तुम्हे हमारी मदद करनी होगी। मैं क्या मदद कर सकती हूं। तुम आसानी से चोर को पकड़वा सकती हो, जरा जंगल में घूमकर वह काम करो।

मुझे दो दिन का समय दीजिए मैं कोशिश करूंगी कि चोर, पकड़ा जाये। कोयल फुर्र से जा उड़ी और अपना काम शुरू कर दिया। वो बारी बारी से सभी जानवरों से मिली ताकि जान सके कि कौन क्‍या करता है। वो अपने काम में लगी थी। तभी तोते का घोंसला बच्चों समेत चोरी हो गया। कोयल ने ताते को सांत्वना दी चिंता नहीं करो जल्दी ही चोर पकड़े जाएंगे। (Jungle Stories | Stories)

दो दिन बीत गए तो हाथी कोयल के पास आया और बोला क्‍या खबर है। मैं पक्का तो नहीं कह सकती पर...

Jungle animals cartoon image

दो दिन बीत गए तो हाथी कोयल के पास आया और बोला क्‍या खबर है। मैं पक्का तो नहीं कह सकती पर फिर भी मुझे एक पर शक है। कौन है जल्दी बोलो। मुझे बंदर पर शक है। तुम्हारे शक का कोई आधार तो होगा। हां, हां आधार है। मुझे उस पर शक करने के कई कारण हैं। पहली बात तो यह मैंने सब से अलग अलग बात की चोरी की वारदातों को लेकर सभी चिंतित व परेशान थे। सभी उसी पर बात करते हैं। पर बंदर चोरी से सम्बंधित कोई अच्छी बुरी बात नहीं करता। दूसरे उसके यहां कभी चोरी नही हुई छोटे बड़े लगभग सभी के घरों में चोरियां हो चुकी हैं। तीसरा वो अक्सर शहर आता जाता रहता है, हो सकता है सामान बेच आता हो। चौथा कारण है वो पेड़ पर रहता है। आसानी से नीचे सब पर नजर रख सकता है, कि कब कौन कहाँ है। (Jungle Stories | Stories)

बस,बस शक करने के लिये इतने कारण बहुत हैं। तुम्हें बहुत बहुत धन्यवाद, अब तुम मुझपर छोड़ दो, देखो, कैसे उसकी अक्ल ठिकाने लगाता हूं। बस तुम भी उस पर नजर रखे रहो, जब वह शहर जाये, हमें खबर कर देना। धीरे धीरे बंदर से कोयल ने दोस्ती बढ़ा ली। और बंदर की हरकतों पर नजर रखने लगी, तभी एक दिन बंदर से पता चला की वह शहर जा रहा है। कोयल ने उससे पूछा तुम्हे कितना समय लग जायेगा वहां?

शहर जाना कोई मजाक नहीं है चार-पांच घंटे तो लग ही जायेंगे मैं कोई पक्षी तो हूं नही कि फुर्र से उड़ूँ और शहर पहुंच जाऊं। हां, हां बंदर भाई! तुम ठीक कहते हो, जाओ जाकर घूम आओ, मै तुम्हारा इंतजार करूंगी। कोयल ने भोलेपन से कहा। (Jungle Stories | Stories)

वहां बंदर शहर को रवाना हो गया। यहां कोयल ने तुरंत हाथी को खबर दी। हाथी ने सियार, भालू, हिरन सब को इकट्टा किया। और सभी उस पेड़ के पास पहुंच गए। जहां बंदर रहा करता था। 

हाथी बोला- कोयल अब तुम पेड़ पर तलाशी लो, देखो कहीं कुछ है। कोयल ने देखा एक जगह पर बहुत सा सामान रखा था, पेन, कुछ जेवर, घड़ी आदि कोयल ऊपर से चिल्लाई हां कुछ सामान तो रखा है। फेंको नीचे। (Jungle Stories | Stories)

Jungle animals cartoon image

कोयल चोंच से पकड़कर सामान नीचे फेंकने लगी। जिसकी भी जो चीज थी उसने उसको उठा लिया। अब सभी आसपास छुप गये। थोड़ी देर में बंदर शहर से लौटा, और अपने ठिकाने पर पहुंचा वहां सामान गायब पाकर चिल्लाने लगा- कौन मेरे पेड़ पर आया था। मेरा सामान किसने छुआ है। आसपास छुपे लोग सभी बाहर आ गए और बोले- बंदर भाई! आज ता चोर के घर चोर घुसे थे। क्या मतलब! अब ज्यादा भोले मत बनो बंदर जी। हाथी ने गुस्से से कहा, बस ये बता दो की तोते के बच्चे कहाँ हैं? बच्चे! बच्चे तो मैंने बेच दिये। क्‍या कहां तोता चिल्लाया।

मुझे माफ कर दो। मैं समझता था कि आप लोग कुछ नहीं जानते। चलो तुम्हें हमने माफ किया पर अब इस जंगल में तुम्हारा कोई काम नहीं चुपचाप चले जाओ वरना मार कर भगाये जाओगे, भालू ने समझाया। तभी बंदर वहां से चुपचाप चला गया। (Jungle Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahaniyan | kids hindi short stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Stories | kids hindi jungle Stories | Hindi Jungle Stories | hindi stories | Jungle Stories | kids hindi stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानी | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी कहानियाँ | हिंदी कहानी | बच्चों की जंगल कहानी

यह भी पढ़ें:-

Jungle Story: नया साल नई सुबह

Jungle Story: जान बची तो लाखों पाए

Jungle Story: घमंडी शेर

Jungle Story: नकल करने की सजा

#बाल कहानी #लोटपोट #हिंदी कहानी #Lotpot #Bal kahani #Bal Kahaniyan #Hindi Jungle Stories #Jungle Stories #Kids Stories #lotpot E-Comics #hindi stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short stories #हिंदी कहानियाँ #kids hindi stories #kids hindi jungle Stories #बच्चों की जंगल कहानी #Hindi Bal Kahaniyan #बाल कहानियां #kids hindi short stories #लोटपोट ई-कॉमिक्स #हिंदी बाल कहानियाँ