/lotpot/media/media_files/IXEPJNXy1bHfeECt4tJK.jpg)
सच या झूठ
Moral Story सच या झूठ:- एक नाविक तीन साल से एक ही जहाज पर काम कर रहा था। एक दिन नाविक रात में नशे में धुत हो गया। ऐसा पहली बार हुआ था। कैप्टन ने इस घटना को रजिस्टर में इस तरह दर्ज किया, "नाविक आज रात नशे में धुत था।’’ (Moral Stories | Stories)
नाविक ने यह बात पकड़ ली। नाविक जानता था कि इस एक वाक्य से उसकी नौकरी पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। इसलिए वह कैप्टन के पास गया, माफी मांगी और कैप्टन से कहा कि उसने जो कुछ भी लिखा है, उसमें आप ये जोड़ दीजिये कि ऐसा तीन साल में पहली बार हुआ है, क्योंकि पूरी सच्चाई यही है। (Moral Stories | Stories)
कैप्टन ने उसकी बात को मानने से साफ इंकार कर दिया और कहा, कि "मैने जो कुछ भी रजिस्टर में...
कैप्टन ने उसकी बात को मानने से साफ इंकार कर दिया और कहा, कि "मैने जो कुछ भी रजिस्टर में दर्ज किया है। वही सच है।”
कुछ दिनों बाद नाविक की रजिस्टर भरने की बारी आयी। उसने रजिस्टर में लिखा- "आज की रात कैप्टन ने शराब नहीं पी है।’’
कैप्टन ने इसे पढ़ा और नाविक से कहा कि इस वाक्य को आप या तो बदल दें अथवा पूरी बात लिखने के लिए आगे कुछ और लिखें, क्योंकि जो लिखा गया था, उससे जाहिर होता था कि कैप्टन हर रोज रात को शराब पीता था। नाविक ने कैप्टन से कहा कि उसने जो कुछ भी रजिस्टर में लिखा है, वही सच है। (Moral Stories | Stories)
दोनों बातें सही हैं, लेकिन दोनों से जो संदेश मिलता है, वह झूठ के समान है।
मित्रों इस कहानी से हमें दो बातें सीखने को मिलती हैं, पहली कि हमें कभी इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए जो सही होते हुए भी गलत सन्देश दे और दूसरी किसी बात को सुनकर उस पर अपना विचार बनाने या प्रतिक्रिया देने से पहलू एक बार सोच लेना चाहिए कि कहीं इस बात का कोई और पहलु तो नहीं है। संक्षेप में कहें तो हमे अर्धसत्य से बचना चाहिए। (Moral Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahaniyan | short moral stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Hindi Moral Stories | kids hindi stories | hindi stories | Kids Stories | Moral Stories | Hindi Moral Stories | लोटपोट | लोटपोट इ-कॉमिक्स | हिंदी कहानियाँ | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की नैतिक कहानियाँ