Motivational Story: लड़की और पौधा

एक बार एक छोटी लड़की अपने घर के बगीचे में पर्यावरण की सुंदरता का मज़ा ले रही थी। उसके पिता ने बगीचे में बहुत खूबसूरत पौधे लगाए हुए थे। उन्होंने पौधों को काफी देखभाल के साथ बड़ा किया था।

New Update
Girl plucking the plant cartoon image

लड़की और पौधा

Motivational Story लड़की और पौधा:- एक बार एक छोटी लड़की अपने घर के बगीचे में पर्यावरण की सुंदरता का मज़ा ले रही थी। उसके पिता ने बगीचे में बहुत खूबसूरत पौधे लगाए हुए थे। उन्होंने पौधों को काफी देखभाल के साथ बड़ा किया था। उस लड़की को पौधों पर लगे खूबसूरत और अच्छी खुशबू वाले फूल बहुत पसंद थे। वह पौधे के पास गई और उस पर लगे फूलों की सुंदरता और खुशबू का मज़ा लेने लगी। अचानक उसने देखा कि पौधा गंदगी के ढेर पर उग रहा था। उससे यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि पौधे के नीचे इतनी गंदगी थी और उसके ऊपर इतने खूबसूरत फूल थे। (Motivational Stories | Stories)

उसने सोचा कि वह उस पौधे को साफ करेगी। उसने अपनी पूरी ताकत से पौधे को जड़ से...

उसने सोचा कि वह उस पौधे को साफ करेगी। उसने अपनी पूरी ताकत से पौधे को जड़ से उखाड़ दिया। फिर वह उसे नल के पास लेकर गई और पानी में उसने उस पौधे की जड़ों को धोया ताकि उसकी सारी गंदगी निकल जाए। उसने फिर उस पौधे को साफ पत्थर पर रखा और चली गई। उसने सोचा कि उसने बहुत अच्छा काम किया है। बाद में उसके पिता बगीचे में गए और उन्होंने पौधे को उखड़ा हुआ देखा। उस पौधे के सभी फूल और पत्तियां मुरझा गईं थीं और तपते सूरज में पौधा लगभग मर चुका था। तभी उनकी छोटी बेटी दौड़ती हुई उनके पास आई और उसने मासूमियत से अपने काम के बारे में अपने पिता को बताया, ‘पापा, मैंने इस पौधे को साफ किया है। यह गंदी मिट्टी के बीच में था। अब यह साफ है।’ (Motivational Stories | Stories)

Girl plucking the plant cartoon image

उसके पिता ने उसे दिखाया कि कैसे उसके काम ने पौधे को लगभग मार दिया है। उन्होंने उसे समझाया कि कैसे उन्होंने गंदी मिट्टी इक्ट्ठी की थी और इस पौधे की जड़ों को उससे ढका था क्योंकि इस पौधे के उगने के लिए सबसे उत्तम तरीका था। यह पौधा स्वस्थ तरीके से तभी उगेगा जब यह गंदी मिट्टी में होगा और तभी यह सुंदर फूल देगा। वह लड़की दुखी हो गई कि उसकी वजह से पौधे को कष्ट भुगतना पड़ा और उसे साफ करने की वजह से वह मर गया। (Motivational Stories | Stories)

Father teaching his daughter cartoon image

दुख, गरीबी और बीमारी बेशक हमारी ज़िंदगी में कष्ट लाती है। सफल इंसान हमें बेशक उदास और ईष्र्यालु महसूस करवाता है। एक महान माली हर पौधे के लिए सही मिट्टी को मिक्स करता है। उसी तरह से भगवान ने हम सभी को आगे बढ़ने के लिए उत्तम वातावरण दिया है। लेकिन यह हमें कभी कभी ठीक नहीं लगता और हम अपनी हालत के लिए अकसर भगवान से शिकायत करते हैं। (Motivational Stories | Stories)

lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | hindi-motivational-stories | hindi-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-prerk-khaaniyaan

यह भी पढ़ें:- 

Motivational Story: प्रयास से सफलता

Motivational Story: जुड़वा भाई

Motivational Story: तरकीब

Motivational Story: तुम कब बड़े होगे

#बाल कहानी #लोटपोट #Lotpot #Bal kahani #Hindi Bal kahania #Kids Stories #बच्चों की प्रेरक कहानियाँ #लोटपोट इ-कॉमिक्स #lotpot E-Comics #हिंदी बाल कहानी #छोटी हिंदी कहानी #hindi stories #Hindi Motivational Stories