Motivational Story: प्रयास से सफलता

महान दार्शनिक सुकरात के पास एक बार एक नौजवान लड़का आया। इस लड़के ने सुकरात से पूछा, ‘कृपया बताएं, सफलता का रहस्य क्या है? वह लड़के की बात सुनकर थोड़ी देर चुप रहे फिर उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें इसका उत्तर कल दूँगा।

New Update
Socrates

प्रयास से सफलता

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Motivational Story प्रयास से सफलता:- महान दार्शनिक सुकरात के पास एक बार एक नौजवान लड़का आया। इस लड़के ने सुकरात से पूछा, ‘कृपया बताएं, सफलता का रहस्य क्या है? वह लड़के की बात सुनकर थोड़ी देर चुप रहे फिर उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें इसका उत्तर कल दूँगा। कल तुम मुझे नदी के किनारे मिलो।’ (Motivational Stories | Stories)

लड़के ने सुकरात के बारे में काफी सुन रखा था। उसे पूरा भरोसा था कि मुझे मेरे सवाल का जवाब...

लड़के ने सुकरात के बारे में काफी सुन रखा था। उसे पूरा भरोसा था कि मुझे मेरे सवाल का जवाब जरूर मिल जाएगा। वह काफी प्रसन्न था। दूसरे दिन वह लड़का नदी के किनारे पहुँच गया। सुकरात वहां पहले से मौजूद थे। वह उस लड़के को लेकर नदी में उतर गए और गहरे पानी में बढने लगे। सुकरात लड़के को लेकर नदी में तब तक आगे बढ़ते रहे, जब तक कि नदी का पानी उनके गले तक न आ गया। (Motivational Stories | Stories)

Socrates teaching a boy

वहां पहुँचकर अचानक सुकरात ने उस लड़के का सिर पकड़कर उसे पानी में डुबो दिया। थोड़ी ही देर में वह पानी में सांस लेने में अपने आपको अक्षम पा रहा था। वह पानी से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था। लेकिन सुकरात की मजबूत पकड़ के सामने उसका यह संघर्ष विफल रहा। सुकरात ने उस लड़के को तब तक पानी में डुबोए रखा, जब तक उसका शरीर नीला न पड़ने लगा। उसे नीला पड़ता देख सुकरात ने उसका सिर पानी से बाहर निकाला। (Motivational Stories | Stories)पानी से बाहर निकलते ही वह लड़का हांफते हुए जोर-जोर से सांस लेने लगा। उसे ऐसा करते देख सुकरात ने पूछा, ‘ये बताओ, जब तुम पानी के भीतर थे, तब सबसे ज्यादा क्या चाहते थे?’ उस लड़के ने उत्तर दिया, ‘उस समय सिर्फ मैं सांस लेना चाहता था।’ सुकरात ने कहा, यही सफलता का रहस्य है। जब तुम सफलता को पाने के लिए सांस की तरह प्रयास करोगे तो समझ लेना, तुम्हें सफलता मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त सफलता का कोई और रहस्य नहीं है। (Motivational Stories | Stories)

lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | kids-motivational-stories | motivational-stories | Hindi Motivational Stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-prerk-khaaniyaan

यह भी पढ़ें:- 

Motivational Story: आज़ादी की कीमत

Motivational Story: जुड़वा भाई

Motivational Story: जायदाद का सच

Motivational Story: हाथों का मूल्य

#बच्चों की प्रेरक कहानियाँ #छोटी हिंदी कहानी #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #लोटपोट इ-कॉमिक्स #लोटपोट #Hindi Motivational Stories #Motivational Stories #kids motivational stories #Bal kahani #Hindi Bal kahania #lotpot E-Comics #Lotpot