/lotpot/media/media_files/7CMh1AHzfnFiSGk4FxKM.jpg)
हाथों का मूल्य
Motivational Story हाथों का मूल्यय:- ह गर्मियों की एक दोपहर की बात है स्कूल खत्म करके रमेश घर वापिस जा रहा था। हैडमास्टर होने के कारण वह सबसे आखिर में स्कूल से निकलता था। अचानक उसके स्कूटर का हैंडल हिलने लगा। रमेश ने ब्रेक लगाये और उतर कर कारण जानने की कोशिश की। स्कूटर का पिछला टायर पंचर हो गया था। स्कूटर खींच कर वह ऑटो रिपेयर की दुकान की तरफ बढ़ा क्योकि उसके पास और कोई चारा नही था। (Motivational Stories | Stories)
रास्ता काफी लंबा था और उसे स्कूटर बहुत दूर खींचना पड़ा। बहुत देर बाद उसे एक दुकान के बाहर कुछ टायर रखे नजर आये। वो समझ गया कि यह ऑटो रिपेयर मैकेनिक की दुकान है और वहां उसका पंचर टायर ठीक हो जायेगा। (Motivational Stories | Stories)
उसने जैसे ही स्कूटर वहां खड़ा किया, अंदर से एक लड़का निकल कर आया और पूछने लगा कि क्या करवाना है?
रमेश ने पंचर टायर की तरफ इशारा किया। वो यह देख कर हैरान था कि...
रमेश ने पंचर टायर की तरफ इशारा किया। वो यह देख कर हैरान था कि लड़का एकटक उसके चेहरे की तरफ देख रहा था लड़का अंदर जा कर अपने औजार ले आया और अपना काम शुरू कर दिया। वह पंचर टायर ले कर दुकान के अंदर चला गया। तब तक अंदर से एक बुजुर्ग पानी का गिलास ले कर आये। रमेश उनकी मेहमान-नवाजी देखकर हैरान था। उसने बुजुर्ग को यह कह कर वापिस कर दिया कि उसका पेट भरा है यह सुन कर बुजुर्ग अंदर चले गये क्योंकि बाहर बहुत गर्मी थी। (Motivational Stories | Stories)
दस मिनट में लड़के ने उसका पंचर टायर ठीक कर दिया। उसने टायर में हवा भरी और रमेश से बोला, ‘आगे किसी पेट्रोल पंप पर हवा चैक करा लीजिएगा। मैंने अभी थोड़ी हवा भरी है पर वह रास्तों पर चल जाएगा। (Motivational Stories | Stories)
रमेश ने जब लड़के से उसके मेहनताने की बात की तो लड़का कुछ नहीं बोला, उसने दोबारा पूछा। लड़का अन्दर गया और बुजुर्ग को लेकर वापिस आया।
बुजुर्ग बोले, लगता है आपने मेरे लड़के को नहीं पहचाना। पांच साल पहले यह आपका शिष्य था पर पैसों की तंगी के कारण इसे अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। यह मेरा पड़ोसी है और मैंने इसे अपनी दुकान में मदद करने के लिए रख लिया है। यह बहुत सच्चा और मेहनती है। और ये सब उसने आप की छत्र छाया में सीखा है। आप कृप्या करके पैसे देने की जिद न करें। इस लड़के ने आपको कभी गुरू दक्षिणा नहीं दी थी यह काम करके उसे खुशी होगी। (Motivational Stories | Stories)
रमेश उनकी बात सुनकर बहुत खुश हुआ लेकिन उसे लगा कि लड़के को उसके काम की कीमत जरूर मिलनी चाहिए। अतः वह पैसे देने की जिद्द करने लगा।
बुजुर्ग बोले, आप तो इस काम की कीमत दे देंगे पर यह लड़का आपके एहसान का बदला कैसे चुकायेगा?
यह सुन कर रमेश बोला कि मैंने कुछ नहीं किया है। वह अपने हाथों से इतना अच्छा काम करेगा तो उसे इसकी कीमत तो मिलनी ही चाहिए। (Motivational Stories | Stories)
बुजुर्ग फिर बोले, ‘‘ईश्वर ने हमें हाथ दिये हैं पर काम करने का हुनर तो गुरू ही सिखाते हैं जिससे हमारे हाथों की, हमारे काम की कीमत बढ़ जाती है। एक भिखारी लोगों के आगे भीख मांगने के लिए हाथ पसारता है, लेकिन लोग उसे देखकर मुंह फेर लेते हैं।’’ (Motivational Stories | Stories)
सच यह है कि हाथों की कीमत नहीं होती, हुनर की होती है। और यह हुनर हमें मास्टर से ही मिलता है जो यह हुनर सिखा कर हमारे हाथों की कीमत बढ़ा देते हैं। अतः आप कृप्या कर के पैसे देने की जिद न करें। बस आप बच्चे को आर्शीवाद दें। वही उसके काम की कीमत होगी।’’ (Motivational Stories | Stories)
यह सुनकर रमेश गदगद हो गया। उसने लड़के को पास बुलाया और उसे गले से लगा लिया। रमेश उस लड़के के आंसुओ को महसूस कर पा रहा था। उस लड़के ने उसके पैर छुये और स्कूटर को किक मार कर स्टार्ट कर दिया।
रमेश जब वहां से बाहर निकला तो वह गर्व से फूला नहीं समा रहा था। उसे लग रहा था जैसे उसे भारत रत्न के पुरस्कार से सम्मानित किया गया हो। (Motivational Stories | Stories)
lotpot-latest-issue | lotpot-e-comics | bal-kanahi | kids-motivational-stories | लोटपोट | baal-khaanii | bccon-kii-prerk-khaaniyaan | bccon-kii-prernnaadaayk-khaanii