Motivational Story: सच्चाई की दौलत

बहुत पुरानी बात है। गाजीपुर रियासत में अहमद नाम का एक व्यक्ति रहता था। अहमद बेहद सच्चा और ईमानदार था। इसलिए पूरे गाजीपुर में सभी उसकी इज्जत करते थे। एक बार अहमद को किसी काम से बाहर जाना पड़ा।

New Update
cartoon image of a man travelling on a ship

सच्चाई की दौलत

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Motivational Story सच्चाई की दौलत:- बहुत पुरानी बात है। गाजीपुर रियासत में अहमद नाम का एक व्यक्ति रहता था। अहमद बेहद सच्चा और ईमानदार था। इसलिए पूरे गाजीपुर में सभी उसकी इज्जत करते थे। एक बार अहमद को किसी काम से बाहर जाना पड़ा। सफर पानी के जहाज से करना था। जाने से पहले अहमद ने अपनी जरूरत की सभी चीजों को ले लिया साथ ही उसके पास एक हजार सोने की अशर्फियां भी थीं। (Motivational Stories | Stories)

cartoon image of a man travelling on a ship

अहमद के अच्छे और मिलनसार स्वभाव के कारण जहाज पर सभी उससे प्रभावित थे। एक यात्री से अहमद का परिचय हो गया। एक दिन बातों ही बातों में अहमद ने अपने पास रखी एक हजार अशर्फियां उस यात्री को दिखा दीं। इतनी सारी अशर्फियां देख उस यात्री की नीयत बिगड़ गई। वह किसी भी तरह उन अशर्फियों को हड़प लेना चाहता था। जहाज में तलाशी होती, तो वह आसानी से पकड़ा जाता। 

आखिर उसने अशर्फियां पाने की एक तरकीब सोची। अगले दिन सुबह वह लगा चिल्लाने, "मैं लुट गया। मेरी एक हजार अशर्फियां...

आखिर उसने अशर्फियां पाने की एक तरकीब सोची। अगले दिन सुबह वह लगा चिल्लाने, "मैं लुट गया। मेरी एक हजार अशर्फियां जहाज में किसी ने चुरा लीं...हाय, अब क्या होगा?" यह सुन कर जहाज के सभी यात्री उसके पास इकट्ठा हो गये। सारी बात सुन उन यात्रियों ने कहा, "घबराओ मत। चोर होगा तो जहाज में ही। तलाशी में जिसके पास अशर्फियां निकलेंगी, उसे पकड़ लेंगे"। एक-एक कर जहाज के सभी यात्रियों के सामान की तलाशी ली गयी। अंत में अहमद की तलाशी लेना बाकी रह गया। उसे देख कर जहाज के एक यात्री ने कहा, "अरे! अहमद की क्‍या तलाशी ली जाए? उन पर संदेह करना उचित नहीं"। (Motivational Stories | Stories)

सभी यात्रियों ने उस यात्री की बात का समर्थन किया। लेकिन खुद अहमद ने कहा, "नहीं, जब आप लोगों ने सबकी तलाशी ली है, तो मेरी भी लीजिए। इससे किसी भी किस्म का संदेह नहीं रह जायेगा"। अहमद की बात सुनकर वह मक्कार यात्री बड़ा प्रसन्‍न हुआ। 

अहमद के बहुत जोर देने पर उसकी तलाशी ली गई। लेकिन अशर्फियां न मिलीं। जहाज़ कर्मचारियों ने जहाज का कोना-कोना छान मारा लेकिन कहीं भी अशर्फियां न मिलीं। सभी को तब विश्वास हो गया कि यात्री झूठ बोल रहा है। उधर वह मुसाफिर हैरत में था। सोच रहा था आखिर अहमद की अशर्फियां गयी कहां? (Motivational Stories | Stories)

इस तरह बात आयी-गयी हो गयी। सभी यात्री इस घटना को भूल गये। दो-तीन दिन बाद उस यात्री ने अकेले में अहमद से कहा, "मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं। जब आपकी तथा आपके सामान की तलाशी ली गई, तो आपके पास से अशर्फियां क्यों नहीं निकलीं?"

यह सुनकर अहमद के होठों पर सरल मुस्कान फैल गयी। उसने कहा, "मैंने अशर्फियां समुद्र में फेंक दी थीं"।

cartoon image of a man travelling on a ship

"समुद्र में? लेकिन क्यों?" आश्चर्य से यात्री ने प्रश्न किया। (Motivational Stories | Stories)

अहमद ने जबाब दिया, "देखो भाई, बहुत सीधी सी बात है। मैं तुम्हारी चालाकी भांप गया था। मेरी सच्चाई और ईमानदारी पर सबको यकीन था। तलाशी के वक्‍त मेरे पास अशर्फियां निकलती, तो भी मेरे कहने से लोग मेरी बात पर विश्वास कर लेते। लेकिन मेरी ईमानदारी और सच्चाई के प्रति उनके मन में शंका भी हो सकती थी। अशर्फियों का क्या, गयी तो गयी। फिर कमा लूंगा। लेकिन थोड़े से धन के लालच में मैं ईमानदारी विश्वास और सच्चाई की दौलत को ख़ोना नही चाहता था। इसलिए मैंने ऐसा किया"।

इस बात को सुन कर यात्री अहमद के कदमों में गिर पड़ा और फूट-फूट कर रोने लगा।अहमद ने उसे उठाकर गले लगा लिया तथा क्षमा कर दिया। (Motivational Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Hindi kahaniyan | Hindi Kahani | kids short stories | kids hindi short stories | Short Motivational Stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Hindi Motivational Stories | kids hindi stories | Kids Hindi Story | kids motivational stories | Hindi Motivational Stories | Kids Stories | motivational kids stories | hindi stories | motivational stories for kids | Hindi Motivational Story | Motivational Stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | बच्चों की हिंदी कहानियाँ | हिंदी कहानी | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की प्रेरक कहानियाँ | हिंदी प्रेरक कहानियाँ

यह भी पढ़ें:-

Motivational Story: मोनू की ज़िद

Motivational Story: प्राण की बाजी

Motivational Story: अरस्तू की हार

Motivational Story: मुनीम और नौकर

#Hindi Motivational Stories #Short Motivational Stories #lotpot E-Comics #छोटी कहानी #छोटी कहानियाँ #Short Hindi Stories #Motivational Stories #motivational stories for kids #Hindi Bal Kahani #बाल कहानियां #kids hindi short stories #हिंदी कहानी #लोटपोट #बाल कहानी #Kids Hindi Motivational Stories #Motivational Story #हिंदी बाल कहानी #Hindi Kahani #बच्चों की हिंदी कहानियाँ #Hindi Bal Kahaniyan #बच्चों की प्रेरक कहानियाँ #hindi stories #motivational kids stories #kids short stories #Hindi kahaniyan #Kids Stories #हिंदी बाल कहानियाँ #Kids Hindi Story #लोटपोट ई-कॉमिक्स #short stories #hindi short Stories #Hindi Motivational Story #kids hindi stories #Bal kahani #kids motivational stories #छोटी हिंदी कहानी #हिंदी प्रेरक कहानियाँ #Lotpot