New Update
/lotpot/media/media_files/FBi0qwRzYKxGEKwJt2Z2.jpg)
निराला पैसा
बड़ा निराला होता पैसा,
सबका मान बढ़ाता पैसा।
टी.वी. बंगला मोटर गाडी,
सब कुछ हमें दिलाता है।।
रुस-चीन की सैर कराता,
नभ में हमें घुमाता है।
दूध मलाई मेवा मक्खन,
सब कुछ हमें खिलाता है।।
अगर कभी मुश्किल आ जाए,
पैसा हमें बचाता है।
यह अपनी शक्ति से सारे,
बिगड़े काम बनाता है।।
मानों भले ही तुम पैसे को,
सारे सुख की खान।
पर क्या पैसा दे सकता है,
प्यार और सम्मान?
lotpot-e-comics | hindi-bal-kavita | entertaining-kids-poem | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | baal-kvitaa | hindii-baal-kvitaa | bccon-kii-kvitaa