/lotpot/media/media_files/FmaqjVQrtXOwx3l7Vu8y.jpg)
गर्मी का मौसम है आया
गर्मी का मौसम है आया
खरबूजा ने जी ललचाया,
गर्मी का मौसम है आया।
लाल-लाल तरबूज सभी को,
गर्मी में कितना है भाया।
सभी माँगते ठंढा पानी,
कुल्फी माँग रही है नानी।
आइसक्रीम गर्मी में लगती,
सजी -धजी जैसे महारानी।
गर्मी से राहत दिलवाने,
छार-घर में खीरा लो आया।
लू लगने पर भुने आम ने,
हमको - तुमको सदा बचाया।
दादा जी जब धूप में निकले,
हैट लगाये सिर पर जायें।
भीतर से दादी जी कहतीं,
धूप का चश्मा भूल न जायें?'
गली-गली में शोर मचा है,
ले लो मटके वाला आया।
सुंदर-सुंदर देख सुराही,
अम्मा जी ने उसे बुलाया।
lotpot-e-comics | hindi-bal-kavita | entertaining-kids-poem | kids-poem | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | baal-kvitaa | hindii-baal-kvitaa | bccon-kii-kvitaa