/lotpot/media/media_files/KdSOsIjLYBDH2t0x2Ost.jpg)
काला गुलाब
Fun Story काला गुलाब:- एक राजा था, राजा का नाम था वीरभद्र। राजा वीरभद्र के चार पुत्र थे। चारों राजकुमार बहुत होनहार थे। समय बीतने के साथ-साथ राजा भी वृद्ध हो चला। एक दिन वह मंत्री को बुला कर बोला "महामंत्री, मैं तो अब बूढ़ा हो चला हूं। अब मैं राजपाठ अपने बेटों को सौंप देना चाहता हूं, पर मैं यह निर्णय नहीं कर पा रहा हूं कि राजा किसे बनाऊं?" (Fun Stories | Stories)
राजा की बातें सुनकर महामंत्री बोला "महाराज आप अपने बड़े बेटे को राजा क्यों नहीं बना देते?"
"नहीं महामंत्री, मैं चारों राजकुमारों को बराबर का मौका देना चाहता हूं। जो सबसे योग्य होगा, राजा वही बनेगा"। राजा ने अपनी राय रखी।
"तो इस मामले में राजगुरू ही कोई उचित सलाह दे सकते हैं। हमें चलकर उनसे बात करनी चाहिए। हो सकता है कोई उपाय निकल आए"। महामंत्री ने राजा से कहा। वीरभद्र मंत्री को लेकर राजगुरू के पास चल पड़ा।
"कहिए राजा, कैसे आना हुआ?" राजगुरू ने राजा का स्वागत करते हुए कहा। बस एक समस्या ने आप के पास आने पर मजबूर कर दिया है" इतना कहते हुए राजा ने अपनी परेशानी राजगुरू को सुना दी। (Fun Stories | Stories)
"हूं..., मामला तो गम्भीर है। पर इसका एक समाधान है। कल आप चारों राजकुमारों को लेकर मेरे पास आइए"। राजगुरू ने राजा से कहा। दूसरे दिन राजा वीरभद्र अपने चारों बेटों को लेकर राजगुरू के पास आया। उनके साथ महामंत्री भी था।
"देखो बेटे, पड़ोस के राज्य में चंद्रकला नाम की एक राजकुमारी रहती है। एक सप्ताह पहले वह बेहोश हो गई थी। तब से उसे होश नहीं आया है। तुम चारों में से जो भी रानी को होश में ले आएगा, उसे ही भावी राजा बनाया जाएगा"। राजगुरू ने राजकुमारों से कहा।
चारों राजकुमार पड़ोसी राज्य की ओर चल पड़े। राजमहल पहुंच कर चारों ने राजकुमारी चंद्रकला को देखा। राजकुमारी चंद्रकला बहुत ही सुंदर थी। चारों राजकुमार उसके रूप पर मोहित हो गए।
"राजकुमारी को होश में लाने का क्या उपाय है?" चारों राजकुमारों ने राजवैद्य से पूछा। (Fun Stories | Stories)
"रानी को काला गुलाब का फूल सुंघाना होगा। केवल काले गुलाब से ही रानी को होश आ सकता है"। राजवैद्य ने राजकुमारों को बतलाया।
"पर काला गुलाब कहां मिलेगा?" बड़े राजकुमार ने राजवैद्य से पूछा।
"काला गुलाब कहां मिलता है, यह कोई नहीं जानता। कहा जाता है कि काला गुलाब पहाड़ी राक्षस के पास मिलता है"। राजवैद्य ने राजकुमारों को समझाया।
चारों राजकुमार काले गुलाब की खोज में निकल पड़े। चारों चार दिशाओ में निकल पड़े। बड़ा राजकुमार उत्तर दिशा की तरफ खोज में...
चारों राजकुमार काले गुलाब की खोज में निकल पड़े। चारों चार दिशाओ में निकल पड़े। बड़ा राजकुमार उत्तर दिशा की तरफ खोज में निकल पड़ा। रात दिन चलते-चलते वह एक पहाड़ के पास पहुंचा। पहाड़ बहुत ही ऊंचा था। नीचे एक दुष्ट राक्षस था। बड़े राजकुमार ने राक्षस से पूछा, "काला गुलाब कहां मिलेगा?" (Fun Stories | Stories)
राक्षस ने बड़े राजकुमार को ऊपर से नीचे देखा। "क्यों चाहिए तुम्हें काला गुलाब?" राक्षस ने गरज कर पूछा।
राजकुमार ने राक्षस को सारी बात बता दी। सारी बात जानने के बाद राक्षस ने राजकुमार से कहा, "तुम्हें काला गुलाब तभी मिल सकता है, जब तुम मुझे एक कटोरी गोश्त लाकर दोगे"।
"पर मुझे एक कटोरी गोश्त कहाँ मिलेगा?" बड़े राजकुमार ने राक्षस से फिर पूछा।
"यह तो तुम्हें सोचना है। तुम मेरे लिए एक कटोरी गोश्त लेकर आओ और राजकुमारी के लिए काला गुलाब लेकर जाओ"। राक्षस ने स्पष्ट कहा। बड़े राजकुमार ने वहां बहुत खोजा पर उसे एक कटोरी गोश्त नहीं मिला। हार कर बड़ा राजकुमार वापस लौट आया। (Fun Stories | Stories)
दूसरे राजकुमार को भी रास्ते में एक पहाड़ मिला। वहां भी एक राक्षस बैठा हुआ था। राक्षस ने दूसरे राजकुमार से भी वही शर्त रखी। दूसरा राजकुमार भी एक कटोरी गोस्त लाने में असमर्थ रहा। हार कर वह भी लौट आया। तीसरे राजकुमार को भी पराजय ही हाथ लगी।
अब चौथे राजकुमार की बारी थी। वह दक्षिण की ओर जा रहा था। चलते-चलते उसे भी एक पहाड़ दिखलाई पड़ा। वहां भी एक राक्षस बैठा हुआ था। "क्या तुम काला गुलाब का पता बता सकते हो?'' छोटे राजकुमार ने राक्षस से पूछा।
"काला गुलाब मेरे पास है, पर उसके बदले में तुम्हें मुझे एक कटोरी गोश्त देना होगा। अगर तुम गोश्त ला सके तो काला गुलाब तुम्हें मिल जाएगा"। राक्षस ने छोटे राजकुमार के सामने प्रस्ताव रखा।
छोटा राजकुमार गोश्त की खोज में निकल पड़ा। उसने बहुत खोजा पर उसको एक कटोरी गोश्त न मिला। पर छोटा राजकुमार खाली हाथ लौटना नहीं चाहता था। वह राक्षस के पास फिर गया और साहस करके बोला, अगर तुम्हें गोश्त चाहिए तो यह लो" यह कहकर छोटा राजकुमार अपने शरीर से एक कटोरी गोश्त काट कर राक्षस को दे दिया। राक्षस ने भी वादे के अनुसार राजकुमार को काला गुलाब लाकर दे दिया। (Fun Stories | Stories)
काला गुलाब लेकर राजकुमार, राजकुमारी चंद्रकला के पास लौट आया। काला गुलाब सूंघते ही राजकुमारी चंद्रकला उठ बैठी। जब लोगों को पता चला कि छोटा राजकुमार अपने शरीर का गोश्त दे कर काला गुलाब लेकर आया है, तो लोगों को बहुत आश्चर्य हुआ। सबलोग छोटे राजकुमार की तारीफ करने लगे।
"महाराज, छोटे राजकुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर राजकुमारी चंद्रकला के लिए काला गुलाब लेकर आया है। अत: छोटे राजकुमार को ही राजगद्दी मिलनी चाहिए"। राजगुरू ने राजा वीरभद्र से कहा।
प्रजा ने भी राजगुरू के हां में हां मिलाया। राजा वीरभद्र छोटे राजकुमार को राजगद्दी सौंप दिए। छोटे राजकुमार की शादी राजकुमारी चंद्रकला से कर दी गई। फिर सब सुख चैन से रहने लगे। (Fun Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi kahaniyan | Hindi Kahani | kids hindi fun stories | kids hindi stories | Kids Fun Stories | Hindi fun stories | fun hindi stories | Kids Stories | hindi stories for kids | hindi stories | Fun Stories for Kids | Fun Stories | kids short stories | kids hindi short stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | हिंदी कहानी | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की मज़ेदार कहानी