/lotpot/media/media_files/3598cDrV8xdl5QiK0A4O.jpg)
बर्फ का होटल
Fun Story बर्फ का होटल:- राहुल हेलीकॉप्टर में बैठा था। उसका हेलीकॉप्टर नीले-नीले सागर के ऊपर उड़ रहा था। साथ बैठा गाइड उसे बता रहा था, "यह बाल्टिक सागर है। दूसरी ओर नार्थसागर है। ये दोनों ओर से स्वीडन को घेरे हुए हैं"। "इसमें बड़े-बड़े जहाज चल रहे हैं। ये स्वीडन से लकड़ी की लुगदी, कागज और इमारती लकड़ियां ही अधिक मात्रा में दूसरे देश ले जाते हैं"। (Fun Stories | Stories)
"आपके कहने का मतलब यह है कि यह देश इन चीजों को दूसरे देशों को बेच कर रूपया कमाता है। जिसे हम निर्यात करना कहते हैं"। राहुल ने कहा तो गाइड बोला, "हां, यह बात सही है। स्वीडन में पेड़ पौधे बहुत हैं। यहां के लोग इनका सोच समझ कर उपयोग करते हैं।
"तब तो यहां साक्षरता यानी पढ़े लिखे लोग ज्यादा होंगे?" "हां, यहाँ पर सौ में से 92 लोग पढ़े लिखे हैं। इसलिए यह देश उन्नत देशों की श्रेणी में आता है" गाइड ने बताया। तब तक हेलीकॉप्टर पश्चिम दिशा मे स्थित एक पर्वतमाला के ऊपर उड़ रहा था।
गाइड ने बताया, "यह स्केण्डीनेविया पर्वतमाला है। यह इस देश के पश्चिम में है। उधर उत्तर पूर्व में जो छोटी पर्वतमाला नजर आ रही है वह फ़िनलैंड और स्वीडन के बीच दीवार का काम करती है"।
तब राहुल ने पूछा, "इस का मतलब स्वीडन में प्राकृतिक संपदा का बहुत भंडार है। (Fun Stories | Stories)
"हां"। गाइड ने कहा, "मगर यहां तेल और कोयला बहुत कम मात्रा में मिलता है"।
तब तक हेलीकॉप्टर जमीन पर उतर चुका था। सामने एक सफेद होटल चमक रहा था। जिसकी सुंदरता देखते ही बनती थी। ऐसा साफ...
तब तक हेलीकॉप्टर जमीन पर उतर चुका था। सामने एक सफेद होटल चमक रहा था। जिसकी सुंदरता देखते ही बनती थी। ऐसा साफ सुंदर होटल राहुल ने कभी नहीं देखा था। इसलिए वह हेलीकॉप्टर से उतरते हुए गाइड से पूछ बैठा "यहां सभी होटल इतने ही साफ सुथरे रहते हैं"।
"हाँ मगर यह होटल उन होटलों से अलग है इसकी अपनी विशेषता है," गाइड ने एक ओर इशारा करते हुए कहा "इसी होटल के पास में एक अनोखा सिनेमाघर है। यह होटल और वह सिनेमाघर बर्फ से बने हुए हैं"।
"हां" गाइड ने कहा और होटल में घुस कर राहुल के कमरे की चाबी लेकर उसके कमरे में गया इस कमरे की सभी दीवारें, खिड़कियां, रोशनदान सभी बर्फ़ की बनी हुई हैं। (Fun Stories | Stories)
"और यह बिस्तर और पलंग?" राहुल पलंग पर बिछे मुलायम गद्दे पर बैठता हुआ पुछ बैठा।
"यह पलंग बर्फ की सिल्लियों का बना है। इस पर जानवर की खाल बिछा रखी है"। यह कहते हुए गाइड ने राहुल से इजाजत ली और चल दिया।
राहुल यह देख कर हैरान था। उसने सिनेमाघर का निरिक्षण किया। वह भी बर्फ से बना हुआ था।
वह लौटकर कमरे में आ गया। रात हो चुकी थी। वह बिस्तर पर सो गया। मगर उसे नींद नहीं आ रही थी। उसे डर था कि कहीं यह होटल पिघल कर ढह गया तो क्या होगा। तभी उसे लगा कि होटल की बर्फ पिघल रही है। उसने देखा कि छत पर से एक बर्फ की सिल्ली आकर उसके पैर पर गिर पड़ी और वह चिल्ला उठा, "मां बचाओ। मैं मरा मेरा पैर टूट गया"। (Fun Stories | Stories)
तभी उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि माता-पिता दोनों उस के सिरहाने बैठे हुए उस की ओर देख रहे हैं। मां पूछ रही थी, "बेटा, क्या हुआ। तूने कोई डरावना सपना देखा?"
"हां मां" कहते हुए राहुल ने अपना सपना अपने माता-पिता को सुना दिया। (Fun Stories | Stories)
जिसे सुनकर पिताजी बोले, "बेटा, तुमने जो सपना देखा वह सही है। स्वीडन में इस प्रकार का अनोखा होटल और सिनेमाघर है। जिसे बर्फ से बनाया जाता है। मगर यों होटल और सिनेमाघर अपने आप गिरता नहीं है। वह इतना मजबूत होता है कि बम के धमाके से भी उसपर कोई आंच नहीं आती है। मगर...
"मगर क्या? पापा"।
"यह होटल गर्मी आते ही पिघलने लगता है। तब इसे खाली कर दिया जाता है"। राहुल के पिताजी ने बताया, "फिर जब ठंड आती है तब वापस इसको बना दिया जाता है"।
"तब तो हमें इसकी सैर करना चाहिए," राहुल ने कहा तो उस के पिताजी बोले, "तुम तो इसकी सैर कर चुके हो। अब किसकी सैर करना बाकी है"।
पिताजी ने कहा तो राहुल सहित सभी लोग हंसने लगे। मगर राहुल बहुत खुश था। उसने आज एक अनोखे देश की सैर कर ली थी। (Fun Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | kids short stories | kids hindi short stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | kids hindi fun stories | kids hindi stories | Kids Fun Stories | Fun Stories | Kids Stories | hindi stories | Hindi kahaniyan | Fun Stories for Kids | hindi fun stories for kids | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानी | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | हिंदी कहानी | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की मज़ेदार कहानी