/lotpot/media/media_files/PsFuNCyFFfo6qz5Y21Te.jpg)
मातृ भक्त बालक
हिंदी प्रेरक कहानी: मातृ भक्त बालक:- करीब 550 वर्ष पहले की बात है, यूरोप में उन दिनों कई छोटे-छोटे राज्य थे। प्रत्येक राज्य एक दुसरे का दुश्मन था। अक्सर उनमें युद्ध होता रहता था। सिलो और मेडोन ऐसे ही राज्य थे। सिलो के राजा ने यह घोषणा करवा दी कि जो व्यक्ति दुश्मनों के फौज का भेद पता कर लाएगा, उसे पुरस्कार दिया जाएगा। लालच में बहुत से लोगों ने भेद पता लगाना चाहा। लेकिन यह काम आसान तो था नहीं जो उनसे संभव हो जाता। मेडोन देश के चारों तरफ समुद्र था और सिलो पूरी तरह से सुरक्षित था। इसलिए जो भी वहां भेद जानने जाता, पकड़ा जाता था। (Motivational Stories | Stories)
सिलो राज्य में पोपो रहता था, उसकी मां बीमार थी। उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। पोपो ने जब यह घोषणा सुनी तो उसे लगा कि यह काम वह करेगा। दुश्मन देश मेडोन के फौज की गुप्त जानकारी वह ले आएगा। बदले में पुरस्कार की राशि से वह अपनी मां का इलाज करवाएगा। वह मेडोन की ओर चल दिया।
उसके पास एक घोड़ा था जिसपर वह सवार होकर, समुद्र तट पर पहुंचा और वहां से तैर कर चुपके से...
उसके पास एक घोड़ा था जिसपर वह सवार होकर, समुद्र तट पर पहुंचा और वहां से तैर कर चुपके से मेडोन देश के किले में घुस गया। पोपो की उम्र बहुत कम थी, इसलिए उसे बच्चा समझ कर कोई उस पर शक जहीं करता था। लेकिन ऐसा कितने दिनों तक चलता? एक दिन मेडोन के सिपाहियों को उस पर शक हो गया और वे छिप कर उस पर नज़र रखने लगे।
इधर पोपो के पास मेडोन की फौज के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हो गई। तो उसने अपने देश लौटना चाहा। परन्तु मेडोन के सैनिकों को इसकी भनक मिल गई और पोपो गिरफ्तार कर लिया गया। सैनिकों ने उसे एक टापू के किले में कैद कर दिया जहां चारों तरफ समुद्र ही था। कहीं पोपो वहां से भाग न जाए, इसलिए उस पर कड़ी निगरानी रखी जाने लगी।
पोपो को जब भी अपनी बीमार मां की याद आती तो उसकी आंखों में आंसू आ जाते। मुझे कैसे भी कर के यहां से निकलना होगा। उसने मन में सोचा। (Motivational Stories | Stories)
एक दिन उसे किले में सफाई के दौरान एक तख्ता मिल गया। उसने उसे छिपा कर रख लिया। रात को जब पहरेदार सो जाते तो उसने अपने जूते में छिपे चाकू की मदद से उसे काट-छांट कर एक नौका बना ली।
यों तो किला चारों तरफ से बंद था लेकिन हवा आने जाने के लिए एक खिड़की बनी हुई थी। पोपो उस में से एक रात, मौका पाकर, नौका के साथ कूद गया। समुद्र की लहरें उस समय आसमान छू रहीं थीं। लेकिन पोपो उनकी परवाह किए बिना ही नाव पर सवार होकर सिलो के तरफ निकल गया।
परन्तु पहरेदारों की आंख खुल गई और वे पोपो को ढूंढने लगे। आखिरकार वह पकड़ा ही गया। पहरेदार उसे पकड़ कर राजा के सामने लाए राजा भी उसके साहस को देख कर दंग था। उसने पूछा- "तुम इस तख्ते पर सवार होकर समुद्र पार करना चाहते थे। तुम अपने देश कैसे पहुंच पाते? यह टूटा तख्ता भला तुम्हारा कितनी दूर तक साथ देता? तुम तो अपने देश पहुंचने से पहले हो डूब जाते। क्या तुम्हें मौत से डर नहीं लगता?" (Motivational Stories | Stories)
पोपो के चेहरे पर गंभीरता छा गई। उसने बोला, "माँ के इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। बिना इलाज के वह मर जाएगी। उसे बचाने के लिए ही मैं वहां जा रहा हूं। अगर यह करते हुए मेरे प्राण भी निकल जाएं तो क्या हुआ? कम से कम इस बात की खुशी तो रहेगी कि मैं उसे बचाने में मर मिटा। चाहे कुछ भी हो जाए, मैं वहां जाऊंगा जरूर। आप को रोकना हो तो रोक लीजिए"।
पोपो की बातों ने राजा पर गहरा असर डाला। वह पोपो को ढेरों सामान देते हुए बोला- "तू एक सच्चा मातृ भक्त है। मैं तो क्या, तुझे मेरी पूरी सेना भी रोक नहीं पाएगी। जा, नन्हे सपूत। तुझे रोक कर मैं अपने नाम पर कलंक नहीं लगाना चाहता"। और इतना कह कर राजा ने उसे सिलो जाने की इजाजत दे दी। (Motivational Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | majedaar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | bal kahani | Hindi Bal Kahani | short hindi stories for kids | short stories in Hindi | Short Motivational Stories in Hindi | kids short stories in hindi | short stories for kids | short stories for kids in hindi | Kids Hindi Motivational Stories | Kids Hindi Motivational Story | Hindi Motivational Stories | hindi motivational story for kids | kids hindi stories | bachon ki hindi kahani | Bachon ki prerak kahani | hindi prerak kahani | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मज़ेदार बाल कहानी | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | हिंदी हिंदी प्रेरक कहानी | बच्चों की हिंदी प्रेरक कहानी | हिंदी प्रेरक कहानियाँ | छोटी शिक्षाप्रद कहानी | मज़ेदार छोटी कहानी | छोटी हिंदी कहानियाँ | छोटी हिंदी प्रेरक कहानी | छोटी प्रेरक कहानी