बच्चों की प्रेरक कहानी: समझदारी का पुल

एक बेहद समझदार व्यक्ति था, जिसे घूमने का बहुत शौक था। एक दिन वह घूमते घूमते एक ऐसे राज्य में चला गया जहां पर राजा को ढूंढने की तैयारी चल रही थी और इसका जिम्मा एक हाथी को सौंपा गया था।

New Update
cartoon image of indian village people

समझदारी का पुल

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बच्चों की प्रेरक कहानी: समझदारी का पुल:- एक बेहद समझदार व्यक्ति था, जिसे घूमने का बहुत शौक था। एक दिन वह घूमते घूमते एक ऐसे राज्य में चला गया जहां पर राजा को ढूंढने की तैयारी चल रही थी और इसका जिम्मा एक हाथी को सौंपा गया था कि हाथी अपनी सूंड की माला जिसके गले में डाल देगा वही उस राज्य का राजा कहलाएगा। (Motivational Stories | Stories)

समझदार व्यक्ति ने जब हाथी को देखा तो वह हैरान रह गया क्योंकि हाथी राजा को तलाश कर रहा था और उस राज्य का कोई भी शख्स ऐसा नहीं था जो हाथी से अपने गले में फूलों की माला डलवा ले। 

अभी समझदार व्यक्ति हैरानी से देख ही रहा था कि हाथी ने आगे बढ़कर उसके गले में माला डाल दी। अब जैसा के नियम था उस समझदार व्यक्ति को राजा बना दिया गया। (Motivational Stories | Stories)

cartoon image of indian village people

जब राजतिलक का समय आया तो राजपुरोहित ने तिलक लगाते हुए राजा बनने की कुछ शर्त उसको सुना दी कि, “तुम्हें राजा तो बना रहे हैं लेकिन सिर्फ...

जब राजतिलक का समय आया तो राजपुरोहित ने तिलक लगाते हुए राजा बनने की कुछ शर्त उसको सुना दी कि, “तुम्हें राजा तो बना रहे हैं लेकिन सिर्फ 5 साल के लिए 5 साल के बाद जब तुम्हारा समय पूरा हो जाएगा तो तुम्हें एक मगरमच्छों से भरी हुई नदी के पास छोड़ दिया जाएगा। जहां से वापसी नहीं हो सकती तुम्हें वह नदी पार करके उस पार जाना होगा। अगर तुमने किसी तरह से मगरमच्छों से भरी वह नदी पार भी कर ली तो सामने एक इतना बड़ा जंगल नजर आएगा जिसमें हजारों शेर और चीते एवं ऐसे जानवर है जो इंसान को देखते ही उसे फाड़ कर खा जाते हैं, सैकड़ो सालों से यही परंपरा चली आ रही है जो भी इस राज्य का राजा बनता है उसे ऐसे ही छोड़ दिया जाता है जो कुछ ही दिनों में मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। (Motivational Stories | Stories)

इसका तात्पर्य सीधा सा यह था कि जो भी इस राज्य का राजा बनता था। वह 5 साल बाद मृत्यु को प्राप्त हो जाता था। इसलिए जो भी इस राज्य का राजा बनता था वह 5 साल पूरा भोग विलास करके और आनंद से अपने राजा होने का सुख भोगता था लेकिन उस समझदार व्यक्ति ने तो कुछ और ही सोच रखा था। 

राजा बनते ही सबसे पहले उसने उस खतरनाक उफनती नदी पर बड़ा पुल बनवाया, दूसरे साल घने जंगलों की जमीन को खेतों में बदला और तीसरे साल वहां पर सड़क और रास्ते बनवा दिए, राज्य के लोगों ने वहां यह सब सुविधा देखी तो उन्होंने वहां पर खेती करना आरंभ कर दिया और मोहल्ले बसाने शुरू कर दिए और राज्य में स्कूल, कॉलेज और हॉस्पिटल बनवा दिए, फिर समझदार राजा ने उस क्षेत्र में रहने के लिए एक शानदार महल बनवाया और उस महल में खूब सारी धन संपत्ति रखवा दी। (Motivational Stories | Stories)

Cartoon image of Indian king

इतना सब कुछ करने के बाद बाकी के बचे दिनों में उसने जमकर आराम किया जब उसके कार्यकाल के 5 साल पूरे हो गए तो सभी प्रजावासी इस बात के लिए दुखी थे कि जिस राजा ने उनके लिए बहुत काम किया है वह अंततः अब मृत्यु को प्राप्त हो जाएगा, लेकिन उस समझदार व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान थी।

उसके चेहरे की उस मुस्कान का मतलब लोगों को तब समझ में आया जब खतरनाक मगरमच्छों वाली नदी के पुल के ऊपर से उन्होंने उस समझदार राजा को नदी पार करते और नदी के पार खड़े सैकड़ों लोगों को उनका फूलों हारों से स्वागत करते हुए देखा और वहां लोगों ने उस पार का राजा बना दिया।

उस समझदार व्यक्ति ने अपनी बुद्धिमानी और समझदारी से अपने अच्छे वर्तमान समय का सही उपयोग करके भविष्य के समय को अच्छा बना लिया था। (Motivational Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | Moral Hindi Kahani | Hindi kahaniyan | Hindi Kahani | kids hindi short stories | kids short stories | Short Motivational Stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Hindi Motivational Stories | kids hindi stories | kids motivational stories | Hindi Motivational Stories | motivational stories for kids | Motivational Stories | Motivational Story | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | छोटी हिंदी कहानी | हिंदी कहानी | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी प्रेरक कहानी | हिंदी प्रेरक कहानी | बच्चों की प्रेरक कहानियाँ | हिंदी प्रेरक कहानियाँ

यह भी पढ़ें:-

Motivational Story: रजत का संकल्प

Motivational Story: परमात्मा और किसान

Motivational story: दुनिया के सात आश्चर्य

Motivational Story: पढ़ाकू और लड़ाकू

#Lotpot #हिंदी प्रेरक कहानियाँ #छोटी हिंदी कहानी #Moral Hindi Kahani #kids motivational stories #Bal kahani #kids hindi stories #short stories #hindi short Stories #Hindi kahaniyan #लोटपोट ई-कॉमिक्स #हिंदी बाल कहानियाँ #kids short stories #बच्चों की प्रेरक कहानियाँ #Hindi Bal Kahaniyan #Hindi Kahani #हिंदी बाल कहानी #Motivational Story #Kids Hindi Motivational Stories #बाल कहानी #लोटपोट #हिंदी कहानी #हिंदी प्रेरक कहानी #बच्चों की प्रेरक कहानी #छोटी प्रेरक कहानी #kids hindi short stories #बाल कहानियां #Hindi Bal Kahani #Best Hindi Bal kahani #Bal Kahaniyan #motivational stories for kids #Motivational Stories #Short Hindi Stories #छोटी कहानियाँ #छोटी कहानी #lotpot E-Comics #Short Motivational Stories #Hindi Motivational Stories