/lotpot/media/media_files/koHrDQGiAkikHbYWeHQB.jpg)
बरसात की तैयारी
Jungle Story बरसात की तैयारी:- वन में सभी जानवर व पक्षी बरसात के आगमन की तैयारी करने में लगे थे, सिर्फ चूहा ही निश्चिंत हो अपने बिल में बैठा था, तभी खरगोश वहां आया क्यों चूहे भाई! तुम्हे बरसात की तैयारी नहीं करनी? देखो सभी लोग तैयारी में व्यस्त हैं। मुझे क्या तैयारी करनी है। चूहे ने कहा। जब पानी गिरेगा तो तुम्हारा बिल भर जाएगा, तब क्या करोगे? (Jungle Stories | Stories)
पानी गिरने से पहले ही शहर भाग जाऊंगा, जब बरसात खत्म होगी तब लौट आऊंगा हां एक बात है कि वर्षा में बाहर घूमने के लिए छाता होना चाहिए खरगोश हंसने लगा। अरे छाता क्या करोगे, यह तो मनुष्य के उपयोग की चीज़ है।
तो क्या हुआ मैं भी तो उपयोग करके देखूं, कि कैसा लगता है। जैसे तुहारी मर्जी...
तो क्या हुआ मैं भी तो उपयोग करके देखूं, कि कैसा लगता है। जैसे तुहारी मर्जी पर कहा गया है कि जिस का काम उसी को साजे, चूहा न माना, वह बाजार गया और एक छाता खरीद लाया दुकानदार ने छाते को खोलना और बन्द करना सिखाया, छाते में दो बटन लगे थे एक दबाने पर छाता खुलता था दूसरे से बन्द हो जाता था, एक दिन की बात है पानी जोर से गिरने लगा चूहे ने झट अपना छाता खोला और निकल पड़ा वर्षा में अभी कुछ ही दूर गया था कि जोर से आंधी आ गई, उसने छाते को कसकर पकड़ लिया पर आंधी थमी नहीं धीरे-धीरे और भी तेज हो गई और आंधी में चूहा छाते सहित उड़ गया। (Jungle Stories | Stories)
उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे घबराहट में उसे छाता बन्द करने का बटन भी नजर नहीं आ रहा था वह बचाओ बचाओ चिल्लाने लगा और उड़ता हुआ, छाते का वह बटन भी ढूंढने लगा, जिससे छाता बंद हो जाता है दो तीन बार प्रयास करने पर उसे वह बटन मिल गया। उसने छाता बंद करने का वह बटन दबाया, छाता फटाक से बंद हो गया। चूहा छाते सहित जमीन पर आ गिरा।
नीचे खड़ा खरगोश यह सब तमाशा देख रहा था, मुस्कुराते हुये बोला- कहो, कैसी रही?
बड़ी बुरी भैया, तुमने ठीक ही कहा था, आज समझ में आ गया कि जिसका काम उसी को साजे, और करे तो ठेंगा बाजे। (Jungle Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahaniyan | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Stories | hindi stories | Jungle Stories | kids hindi jungle Stories | kids hindi stories | Jungle Hindi Stories | लोटपोट | लोटपोट इ-कॉमिक्स | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | हिंदी कहानियाँ | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | बच्चों की जंगल कहानी