/lotpot/media/media_files/7jwVEFFzL7KcHeaMQYOj.jpg)
घमंडी राजकुमारी
Moral Story घमंडी राजकुमारी:- एक था राजा, उसकी एक बेटी थी। वह बहुत सुंदर और चतुर लेकिन घमंडी थी। कोई भी उसे नाम लेकर नहीं बुलाता था।उसकी सहेलियां भी उसे हर समय राजकुमारी जी कहकर पुकारती थीं। बहुत से लोगों को तो उसका नाम भी पता नहीं था।राजकुमारी हर समय यही सोचती थी कि उसकी तरह खूबसूरत इस दुनिया में कोई नहीं है और वह अपने पसंद के व्यक्ति से ही शादी करेगी। इसलिए उसने घोषणा करवा दी कि जो भी व्यक्ति उसका नाम पता लगा लेगा, वह उसी से विवाह करेगी। (Moral Stories | Stories)
आसपास के तमाम राजकुमारों ने अपनी-अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बेचारे निराश
होकर लौट गए। इसी बीच नदी के किनारे रहने वाले एक किसान के बेटे ने तय किया कि वह राजकुमारी का नाम पता करेगा
और उससे शादी करेगा। उसके फैसले को सुनकर लोगों ने उसका मजाक उड़ाया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। इसका कारण यह था कि उसने राजकुमारी को अपनी सहेलियों के साथ नदी किनारे जंगल मे घूमते देखा था। अब वह कोई तरकीब सोचने लगा, जिससे कि राजकुमारी का नाम पता लग सके। (Moral Stories | Stories)
एक दिन जब उसे पता चला कि आज राजकुमारी जंगल में घुमने आयेगी तो उसने एक कुल्हाड़ी ली और...
एक दिन जब उसे पता चला कि आज राजकुमारी जंगल में घुमने आयेगी तो उसने एक कुल्हाड़ी ली और घोड़े की दुम काटकर उस पर चिपका दी। फिर उसी रास्ते पर वह खुद एक झाड़ी में छुप गया। जब राजकुमारी उधर से आई तो एक सहेली की नज़र कुल्हाड़ी पर पड़ी। वह उसे हैरत से देखने लगी। कुछ देर बाद वह जोर से चीखी राजकुमारी रूपा देखो इस कुल्हाड़ी के मूंछें उग आई है। राजकुमारी वहां गई और उस कुल्हाड़ी को हैरत से देखते हुए हँसती हुई आगे बढ़ गई।
किसान का बेटा खुश होकर अपने घर चला गया। अगले दिन वह खूब अच्छे-अच्छे कपड़े पहनकर राजा के पास पहुंचा। उस समय राजकुमारी भी वहीं बैठी हुई थी। उसने तुरंत कहा, हुजूर मै राजकुमारी का नाम जानता हूँ। (Moral Stories | Stories)
यह सुनकर राजकुमारी हंसने लगी, लेकिन जब उसने नाम बताया तो राजकुमारी का चेहरा उतर गया। राजकुमारी को अपनी घोषणा के मुताबिक उससे शादी करनी पड़ी।
इस तरह उस घमंडी राजकुमारी को एक साधारण बुध्दिमान आदमी के आगे हार माननी पड़ी। (Moral Stories | Stories)
lotpot | lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | kids-stories | kids-hindi-moral-stories | hindi-moral-stories | kids-moral-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | bccon-kii-naitik-khaaniyaan | hindii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii | chottii-khaaniyaan