Moral Story: व्यवहार

ईसा मसीह अपने निकट आने वाले हर छोटे बड़े इंसान पर समान रूप से प्रेम बरसाते थे। एक दिन वह अनेक दुखी पीड़ित लोगों से मिल रहे थे, तभी उनके कुछ विरोधी वहां आ पहुँचे। उन्हें ईसा मसीह का यह आचरण नागवार गुजरा।

New Update
Jesus giving speech

व्यवहार

Moral Story व्यवहार:- ईसा मसीह अपने निकट आने वाले हर छोटे बड़े इंसान पर समान रूप से प्रेम बरसाते थे। एक दिन वह अनेक दुखी पीड़ित लोगों से मिल रहे थे, तभी उनके कुछ विरोधी वहां आ पहुँचे। उन्हें ईसा मसीह का यह आचरण नागवार गुजरा। (Moral Stories | Stories)

उन्होंने ईसा मसीह की इस बात के लिए आलोचना शुरू कर दी कि वे हर भूखे नंगे व्यक्ति को भी...

उन्होंने ईसा मसीह की इस बात के लिए आलोचना शुरू कर दी कि वे हर भूखे नंगे व्यक्ति को भी गले लगा रहे हैं, जबकि उन्हें इन जैसे गंदे लोगों से दूर ही रहना चाहिए। फिर वे चिल्ला-चिल्ला कर ईसा मसीह को भला बुरा कहने लगे। ईसा मसीह ने उन्हें शांत रहने और अपनी बात एक एक करके रखने का अनुरोध किया। (Moral Stories | Stories)

उनमें से एक बोला, ‘आप हममें और इन पतितों में कोई फर्क ही नहीं समझते। आप सबसे एक जैसा व्यवहार करते हैं। हमें बस आप से यही शिकायत है।’

ईसा मसीह ने शांत भाव से कहा, ‘बस यही बात। चलों तुम्हें डाक्टर के पास ले चलते हैं। तुम्हारी जांच करा देते हैं। बाकी बातें बाद में करेंगे।’ (Moral Stories | Stories)

यह सुनकर विरोधी बोला, ‘मगर मैं तो ठीक ठाक हूँ। डाक्टर की आवश्यकता तो रोगियों को होती है।’ (Moral Stories | Stories)

Jesus giving speech

ईसा मसीह बोले, ‘हाँ, ठीक कह रहे हो। मैं भी डाक्टर की तरह राह भटके लोगों को राह दिखाता हूँ। ऐसा तो कोई भी हो सकता है- छोटा या बड़ा। डाक्टर भी इस बात का ख्याल नहीं करते कि कौन व्यक्ति उनके पास आया है। मेरे लिए भी यह मायने नहीं रखता। मैं तुम लोगों के प्रति उतना ही स्नेह रखता हूँ जितना और लोगों से। फिर तुम्हें शिकायत नहीं होनी चाहिए।’

इस बात से उनके विरोधी शंर्मिदा होकर वहां से चले गए। (Moral Stories | Stories)

lotpot-e-comics | bal-kanahi | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | moral-stories | kids-hindi-moral-stories | hindi-moral-stories | short-moral-stories-in-hindi | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | hindii-khaaniyaan | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii

यह भी पढ़ें:-

Moral story: तीन भाई

Moral Story: सबसे बड़ा तोहफा प्यार

Moral Story: क्षमा याचना

Moral Story: राजकुमारियों का पाठ

#lotpot E-Comics #Short moral stories in hindi #छोटी कहानियाँ #Short Hindi Stories #Hindi Moral Stories #Kids Hindi Moral Stories #हिंदी कहानियाँ #लोटपोट #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #Moral Stories #hindi stories #hindi short Stories #short stories #Bal kahani #लोटपोट इ-कॉमिक्स #छोटी हिंदी कहानी #bal kanahi #Lotpot