Moral Story: तितली का संघर्ष

एक बार एक आदमी को अपने गार्डन में टहलते हुए किसी टहनी से लटकता हुआ एक तितली का कोकून दिखाई पड़ा। अब हर रोज वो आदमी उसे देखने लगा, और एक दिन उसने नोटिस किया कि उस कोकून में एक छोटा सा छेद बन गया है।

New Update
Man and a Butterfly cartoon image

तितली का संघर्ष

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Moral Story तितली का संघर्ष:- एक बार एक आदमी को अपने गार्डन में टहलते हुए किसी टहनी से लटकता हुआ एक तितली का कोकून दिखाई पड़ा। अब हर रोज वो आदमी उसे देखने लगा, और एक दिन उसने नोटिस किया कि उस कोकून में एक छोटा सा छेद बन गया है। उस दिन वो वहीं बैठ गया और घंटों उसे देखता रहा। उसने देखा कि तितली उस खोल से बाहर निकलने की बहुत कोशिश कर रही है, पर बहुत देर तक प्रयास करने के बाद भी वो उस छेद से नहीं निकल पायी, और फिर वो बिलकुल शांत हो गयी मानो उसने हार मान ली हो। (Moral Stories | Stories)

इसलिए उस आदमी ने निश्चय किया कि वो उस तितली की मदद करेगा। उसने एक कैंची उठायी और कोकून की छेद को इतना बड़ा कर दिया कि वो तितली आसानी से बाहर निकल सके। और यही हुआ, तितली बिना किसी और संघर्ष के आसानी से बाहर निकल आई, पर उसका शरीर सूजा हुआ था,और पंख सूखे हुए थे। (Moral Stories | Stories)

Man and a Butterfly cartoon image

वो आदमी तितली को ये सोच कर देखता रहा कि वो किसी भी वक्त अपने पंख फैला कर...

वो आदमी तितली को ये सोच कर देखता रहा कि वो किसी भी वक्त अपने पंख फैला कर उड़ने लगेगी, पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इसके उलट बेचारी तितली कभी उड़ ही नहीं पाई और उसे अपनी बाकी की जिन्दगी इधर-उधर घिसटते हुए बीतानी पड़ी। (Moral Stories | Stories)

वो आदमी अपनी दया और जल्दबाजी में ये नहीं समझ पाया की दरअसल कोकून से निकलने की प्रक्रिया को प्रकृति ने इतना कठिन इसलिए बनाया है ताकि ऐसा करने से तितली के शरीर में मौजूद तरल उसके पंखों में पहुच सके और वो छेद से बाहर निकलते ही उड़ सके।

Man and a Butterfly cartoon image

वास्तव में कभी-कभी हमारे जीवन में संघर्ष ही वो चीज होती है जिसकी हमें सचमुच आवश्यकता होती है। यदि हम बिना किसी मेहनत के सब कुछ पाने लगे तो हम भी एक अपंग के सामान हो जायेंगे। बिना परिश्रम और संघर्ष के हम कभी उतने मजबूत नहीं बन सकते जितना हमारी क्षमता है। इसलिए जीवन में आने वाले कठिन पलों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिये वो आपको कुछ ऐसा सिखा जायंगे जो आपकी जिन्दगी की उड़ान को संभव बना पायेंगे। (Moral Stories | Stories)

lotpot | lotpot-e-comics | bal kahani | bal-kahaniyan | hindi-bal-kahaniyan | short-stories | short-moral-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | kids-stories | hindi-stories | moral-stories | hindi-moral-stories | kids-hindi-moral-stories | kids-moral-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-khaaniyaan | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-khaanii | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-naitik-khaaniyaan

यह भी पढ़ें:-

Moral Story: लकड़ी का कटोरा

Moral Story: समझौता और कड़ी मेहनत का मोल

Moral Story: अच्छाई का फल

Moral Story: कच्चा-पक्का

#बच्चों की नैतिक कहानियाँ #छोटी हिंदी कहानी #छोटी कहानियाँ #छोटी कहानी #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #हिंदी कहानियाँ #लोटपोट इ-कॉमिक्स #लोटपोट #Kids Moral Stories #Kids Hindi Moral Stories #Hindi Moral Stories #Moral Stories #hindi stories #Kids Stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short moral stories #short stories #Hindi Bal Kahaniyan #Bal Kahaniyan #Bal kahani #lotpot E-Comics #Lotpot