/lotpot/media/media_files/CEthoqMW4QyMcwoXeYp7.jpg)
अंध विश्वास
Moral Story अंध विश्वास:- किसी गांव में एक भक्त रहता था लोगों का मानना था कि उन्हें ईश्वर ने दर्शन दिए हैं, इसलिये गांव में उनकी बड़ी मान्यता थी। एक दिन गांव में बाढ़ आई। भक्त के चाहने वाले उन्हें बचाकर अपने साथ ले जाने के लिए उनके पास पहुंचे और कहा- ‘आप भी हमारे साथ गांव छोड़ दें।’ अब भक्त के मन में विचार आया कि अगर वह गांव छोड़ेंगे तो उसका मतलब है उन्हें अपने ईश्वर पर भरोसा नहीं रहा। अतः उन्होंने अपने मानने वालों को उत्तर दिया- ‘हमारी रक्षा ऊपर वाला करने वाला है, आप जाओ।’ (Moral Stories | Stories)
बाढ़ का पानी बढ़ता गया, तब फिर कुछ लोग नाव लेकर उन्हें बचाने पहुंचे और कहा, ‘हम आपको लेने आए हैं।’ भक्त ने फिर दोहराया- ‘हमें बचाने वाला है, आप जाइए।’
जब भक्त के धार्मिक स्थान में पानी प्रवेश कर गया और वे डूबने लगे तब रक्षा की दृष्टि से आए...
जब भक्त के धार्मिक स्थान में पानी प्रवेश कर गया और वे डूबने लगे तब रक्षा की दृष्टि से आए हेलीकॅाप्टर ने उन तक रस्सी फेंकी। ईश्वर के अंधविश्वास में डूबे भक्त ने एक ही बात कही- ‘हमें ऊपर वाले पर भरोसा है। मैं उसका नुमाइंदा हूं वह हमारी रक्षा करेगा।’ पानी ऊपर चढ़ गया और भक्त की मृत्यु हो गई। (Moral Stories | Stories)
ऊपर पहुंचने पर जब वे ईश्वर से मिले तो बोले कि, ‘‘मैं तो आपके भरोसे रहा था, फिर भी मुझे इस तरह मरना पड़ा।’ तब ईश्वर ने उनसे कहा, ’मैं तो मदद करने आया था, लेकिन तुमने मेरे संकेतों को नहीं समझा।’ इतना सुनते ही भक्त चौंक गया।
ईश्वर बोले- ‘मैं तुम्हें बचाने नाव लेकर आया। फिर मैं हेलीकाॅप्टर लेकर आया, पर तुम खुद के अंधविश्वासों से उलझते रहे। तुम खुद कुछ नहीं करना चाहते थे और केवल मुझ पर टिक गए। मैं कई रूपों में तुम्हारे प्राण बचाने आया पर तुमने मुझे पहचाना ही नहीं।’ यह सुनकर भक्त की समझ में आ गया कि मुझे अपना बचाव खुद करना चाहिए था केवल ईश्वर के भरोसे नहीं रहना चाहिए। (Moral Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahaniyan | short moral stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Stories | Moral Stories | Kids Hindi Moral Stories | hindi stories | Hindi Moral Stories | kids hindi stories | लोटपोट | लोटपोट | लोटपोट इ-कॉमिक्स | हिंदी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | बच्चों की नैतिक कहानियाँ