Motivational Story: हार का कारण

पानीपत की लड़ाई छिड़ी हुई थी। पानीपत के मैदान में दोनों ओर दूर-दूर तक सैनिक लोग तम्बुओं में पड़े हुए हर समय गोला बारूद और सैनिकों से भिड़ जाने को थे। ऐसी ही एक शाम को जब लड़ाई कुछ देर के लिए रुकी हुई थी।

New Update
Kings in battlefield

हार का कारण

Motivational Story हार का कारण:- पानीपत की लड़ाई छिड़ी हुई थी। पानीपत के मैदान में दोनों ओर दूर-दूर तक सैनिक लोग तम्बुओं में पड़े हुए हर समय गोला बारूद और सैनिकों से भिड़ जाने को थे। ऐसी ही एक शाम को जब लड़ाई कुछ देर के लिए रुकी हुई थी। मुगल बादशाह अहमदशाह अब्दाली अपनी सैनिक तैयारी की देख रेख के लिए अपने पड़ाव को ओर आ निकले। सेनापति ने अपनी सैनिक तैयारी को पूरी तरह दिखाने के लिए उन्हें अपने तम्बुओं का निरिक्षण कराया। (Motivational Stories | Stories)

तभी बादशाह की नजर सामने काफी दूर मराठों की सैनिक छावनी की ओर गई। उसने देखा टिम टिमाती हुई...

तभी बादशाह की नजर सामने काफी दूर मराठों की सैनिक छावनी की ओर गई। उसने देखा टिम टिमाती हुई मशालों की रोशनी के साथ थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कई जगहों पर हल्की हल्की आग के साथ धुंआ उठ रहा था। बादशाह ने सेनापति से कहा- 'यह क्‍या है मराठा छावनी से जगह-जगह धुंआ कैसा उठ रहा है?' हूजूर सेनापति ने बादशाह को बताया- असल में यह दुश्मन के सैनिक के अलग-अलग चुल्हों में जल रही आग से उठने वाला धुआं है। (Motivational Stories | Stories)

Kings in battlefield

अच्छा अहमदशाह ने आश्चार्य से पूछा- 'लेकिन आखिर ऐसा क्यों है? क्या सभी सैनिक अपना खाना एक ही जगह एक ही चूल्हे पर पकाकर नहीं खा सकते? हुजूर! वास्तव में इन लोगों में छुआछूत और जाति भेद बहुत है। यह एक दूसरे का छूआ हुआ भोजन नहीं करते। इनमें से अधिकतर लोग दूसरों के हाथ का पकाया हुआ खाना पसंद नहीं करते। मुगल सेनापति ने बादशाह को कारण बताया। बादशाह के चेहरे पर मुस्कान खिल गई। उसने सेनापति से कहा- “तो फिर हमे अपनी जीत का पूरा भरोसा है। इस युद्ध में हमारे सिपाही जरूर बाजी मार ले जायेंगे।" (Motivational Stories | Stories)

हूजूर गुस्ताखी माफ चूल्हों को देखकर आपने जीत का अंदाजा कैसे लगा लिया?' सीधी सी बात है सेनापति जो लोग एक साथ बैठकर एक दूसरे का हाथ का बना खाना नहीं खा सकते वे भला लड़ाई में एक साथ मिलकर हमारी सेना का मुकाबला कैस कर सकेंगे? मुझे पूरा यकीन है कि ये एक दूसरे कि लिए अपनी जान पर नहीं खेल सकते और बादशाह अहमद शाह अब्दाली का भरोसा एक दिन सच में बदल गया। पानीपत की उस लड़ाई मे जीत का सेहरा उसी के सिर पर बंधा और मराठा मात खा गए। (Motivational Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | Bal Kahaniyan | Short Motivational Stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Stories | hindi stories | Motivational Stories | Hindi Motivational Stories | kids motivational stories | kids hindi stories | लोटपोट | लोटपोट इ-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की प्रेरक कहानियाँ

यह भी पढ़ें:-

Motivational Story: जानवर

Motivational Story: चमत्कारी तावीज़

Motivational Story: मुझे कहाँ ढूंढे रे बन्दे?

Motivational Story: जायदाद का सच

#Hindi Motivational Stories #Short Motivational Stories #lotpot E-Comics #छोटी कहानी #छोटी कहानियाँ #Short Hindi Stories #Motivational Stories #हिंदी कहानियाँ #Bal Kahaniyan #बाल कहानियां #लोटपोट #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #Hindi Bal Kahaniyan #बच्चों की प्रेरक कहानियाँ #hindi stories #Kids Stories #hindi short Stories #short stories #kids hindi stories #Bal kahani #लोटपोट इ-कॉमिक्स #kids motivational stories #छोटी हिंदी कहानी #Lotpot