Motivational story: जोखिम बिना जीवन

विख्यात साहित्यकार मार्क ट्वेन की प्रसिद्ध उक्ति है, ‘आज से बीस साल बाद आप उन चीजों से ज्यादा मायूस होंगे जो आपने नहीं कीं, बजाय उन चीजों के जो आपने की हैं। इसलिए सारे सहारे फेंक दें, सुरक्षित किनारों को छोड़ दें।

New Update
Mark Twain

जोखिम बिना जीवन

Motivational story जोखिम बिना जीवन:- विख्यात साहित्यकार मार्क ट्वेन की प्रसिद्ध उक्ति है, ‘आज से बीस साल बाद आप उन चीजों से ज्यादा मायूस होंगे जो आपने नहीं कीं, बजाय उन चीजों के जो आपने की हैं। इसलिए सारे सहारे फेंक दें, सुरक्षित किनारों को छोड़ दें, हवाओं के रुख के साथ खुद को बहने दें। चीजों को जानें, सपने देखें, खोजें।’ (Motivational Stories | Stories)

अपने जीवन में जिन्होंने भी कुछ अद्भुत किया है, कुछ ऐसा जो वाकई नवीन और क्रांतिकारी हो उन्होंने जोखिम लेने से कभी मुंह नहीं मोड़ा। खतरे मोल लेने का यह मार्ग ही एक व्यक्ति को दूसरे से अलग करता है। यह बात जितनी व्यक्तियों के बारे में सच है, उतनी ही संगठनों और राष्ट्रों के बारे में भी। दो व्यक्तियों के बीच का फर्क उनकी जोखिम लेने की क्षमताओं से ही आंका जा सकता है। (Motivational Stories | Stories)

आप इतिहास में एक भी ऐसा बड़ा इंसान नहीं पाएंगे जिसने जिंदगी में बड़े जोखिम न लिए हों...

आप इतिहास में एक भी ऐसा बड़ा इंसान नहीं पाएंगे जिसने जिंदगी में बड़े जोखिम न लिए हों। दुनिया में आज बिल गेट्स को सबसे धनी व्यक्ति माना जाता है। लेकिन जीवन की इन बुलंदियों पर पहुँचने के लिए गेट्स ने कई साहसिक कदम उठाए, जिन्हें उठाने से साधारण व्यक्ति प्रायः बचा करते हैं। मसलन गेट्स ने ‘माइक्रोसॉफ्ट’ के रूप में अपना सपना साकार करने के लिए हार्वर्ड जैसे नामी-गिरामी विश्वविद्यालय से पढ़ाई बीच में ही छोड़ने का खतरा मोल लिया। उन्हें पता था कि ऐसा करना उनके करियर को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन कुछ बड़ा हासिल करने के लिए उन्होंने जोखिम उठाने का फैसला किया जिसका परिणाम आज पूरी दुनिया के सामने है। महात्मा गांधी ने तब कितना बड़ा जोखिम लिया जब उन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत से टकराने का निर्णय किया, इसकी कल्पना करना भी अब मुश्किल है। एक साधारण सा वकील उस ब्रिटिश सरकार से लड़ने निकल पड़ा, जिसके राज में सूरज कभी नहीं डूबता था। जोखिम लेने की इसी क्षमता ने उस व्यक्ति को आम इंसान से ‘बापू’ बना दिया। (Motivational Stories | Stories)

Gandhi ji with charkha

जीवन में इस तरह का खतरा मोल लेना एक दोधारी तलवार की तरह है। इसमें न सफलता पक्की होती है और न ही आम लोगों की तरह सामान्य सा जीवन मिलना ही तय होता है। परिणाम यदि कल्पना के अनुसार न हुआ, तो लगने वाला धक्का तेज़ और घाव गहरा होता है। लेकिन ‘हीरो’ वही होता है जो सामान्य की चाह नहीं रखता, विराट को पाने की अभिलाषा करता है। इसके लिए चाहे अपना अहं और अस्तित्व ही दांव पर क्यों न लगाना पड़ जाए। (Motivational Stories | Stories)

पर याद यह भी रखना चाहिए कि जोखिम उठाने का जज़्बा वीर का साहस है, पागल का नहीं। जो बात इसे पागलपन से अलग करती है वह यह है कि इसमें मोहक स्वप्न के साथ विवेक और समझ-बूझ का भी समन्वय होता है। अगर आप बड़े मुकाम हासिल करना चाहते हैं, तो जोखिम को जीवन में हिस्सेदारी देने में देरी न करें। (Motivational Stories | Stories)

lotpot-e-comics | bal kahani | hindi-bal-kahania | kids-motivational-stories | short-hindi-stories | hindi-motivational-stories | hindi-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-hindii-khaanii | हिंदी कहानी

यह भी पढ़ें:-

Motivational Story: अंजाम

Motivational Story: दिव्या का नए साल का तोहफा

Motivational Story: परी का नए साल का तोहफा

Motivational Story: निर्दोष को दंड

#बाल कहानी #लोटपोट #हिंदी कहानी #Lotpot #Bal kahani #Hindi Bal kahania #kids motivational stories #लोटपोट इ-कॉमिक्स #lotpot E-Comics #हिंदी बाल कहानी #छोटी हिंदी कहानी #hindi stories #Hindi Motivational Stories #Short Hindi Stories