/lotpot/media/media_files/zQmeo3FAey4jLmaQD1oV.jpg)
विचार की शक्ति
Motivational Story: विचार की शक्ति:- एक दिन एक लड़का समुद्र के किनारे बैठा हुआ था तभी उसे दूर कहीं एक जहाज़ लंगर डाले खड़ा दिखाई दिया। वह उसी पल जहाज तक तैर कर जाने के लिए मचल उठा। तैरना तो वह जानता ही था, कूद पड़ा समुद्र में और थोड़ी ही देर में जहाज़ तक जा पहुँचा। उसने खुश होकर जहाज के कई चक्कर लगाए। अपनी इस विजय की खुशी और सफलता से उसका आत्मविश्वास और बढ़ गया। (Motivational Stories | Stories) लेकिन जैसे ही उसने वापस लौटने के लिए किनारे की तरफ देखा तो उसे निराशा होने लगी। उसे लगा कि किनारा तो बहुत दूर है। सोचने लगा- वहां तक कैसे पहुँचेगा। हाल में मिली सफलता के बाद अब निराशा ऐसी बढ़ रही थी कि स्वयं पर अविश्वास-सा हो रहा था। जैसे-जैसे उसके मन में ऐसे विचार आते रहे, उसका शरीर वैसा ही शिथिल होने लगा। फुर्तीला होने के बावजूद बिना डूबे ही वह डूबता-सा महसूस करने लगा। (Motivational Stories | Stories)
लेकिन जैसे ही उसने संयत होकर अपने विचारों को निराशा से आशा की तरफ मोड़ा...
लेकिन जैसे ही उसने संयत होकर अपने विचारों को निराशा से आशा की तरफ मोड़ा, क्षण भर में ही जैसे कोई चमत्कार होने लगा। उसे अपने अंदर त्वरित परिवर्तन अनुभव होने लगा। शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। (Motivational Stories | Stories) वह तैरते हुए सोच रहा था कि किनारे तक न पहुँच पाने का मतलब है- मर जाना, और किनारे तक पहुँचने का प्रयास है- डूब कर मरने से पहले का संघर्ष। इस सोच से जैसे उसे कोई संजीवनी ही मिल गई। उसने सोचा कि जब डूबना ही है तो फिर सफलता के लिए संघर्ष ही क्यों न किया जाए। उसके भीतर के भय का स्थान विश्वास ने ले लिया। इसी संकल्प के साथ वह तैरते हुए किनारे तक पहुंचने में सफल हो गया। (Motivational Stories | Stories)
lotpot-latest-issue | bal-kahaniyan | hindi-bal-kahania | bachchon-ki-kahania | kids-motivational-stories | लोटपोट | baal-khaanii