/lotpot/media/media_files/5foInHxK0IHmEKPXN5bc.jpg)
आप समझ ही गए होंगे
Motivational Story आप समझ ही गए होंगे:- चीन के दार्शनिक कन्फ्यूशियस की कीर्ति चारों ओर फैली थी। लोग उनसे मिलने दूर-दूर से आते थे। उनसे मिलने की उत्कंठा में एक दिन एक राजा उनके पास पहुँचे। राजा ने कन्फ्यूशियस से वह सवाल पूछा जो उन्हें बहुत दिनों से परेशान कर रहा था। (Motivational Stories | Stories)
सवाल था- क्या कोई ऐसा व्यक्ति भी है, जो महान हो, लेकिन उसे कोई जानता न हो? सवाल सुनकर कन्फ्यूशियस मुस्कुराए और बोले-हम बहुत से महान लोगों को नहीं जानते। दुनिया में वास्तव में कई ऐसे असाधारण लोग हैं, जो महान मनुष्यों से भी महान हैं। (Motivational Stories | Stories)
यह सुनकर राजा आश्चर्य से बोले- ऐसा कैसे हो सकता है? कन्फ्यूशियस ने मुस्कुराते हुए...
यह सुनकर राजा आश्चर्य से बोले- ऐसा कैसे हो सकता है? कन्फ्यूशियस ने मुस्कुराते हुए कहा- चलिए आपको ऐसे ही एक व्यक्ति से मिलवाते हैं। कन्फ्यूशियस राजा को लेकर एक गांव की ओर चल पड़े। काफी दूर चलने के बाद एक बूढ़ा नजर आया, जो एक पेड़ के नीचे घड़े में पानी भरकर बैठा था। (Motivational Stories | Stories)
गर्मी में लगातार चलने से थक चुके इन दोनों लोगों ने बूढ़े से पानी मांगकर पिया। गर्मी से राहत मिली तो दोनों की जान में जान आई। राजा ने बूढ़े को देने के लिए पैसे निकाले तो उसने पैसे लेने से इंकार कर दिया। बोला- हे राजा। मैं कोई दुकानदार नहीं हूँ। मैं तो लोगों की प्यास बुझाने की एक छोटी सी कोशिश कर रहा हूँ, जो मैं इस उम्र में कर सकता हूँ, मेरा पुत्र चने का व्यवसाय करता है। घर में अकेले बैठकर भी क्या करना, इसलिए यहां घड़े में पानी और चने लेकर बैठा हूँ ताकि आने जाने वालों को गर्मी, प्यास और थकान से राहत पहुंचा सकूँ। इसमें मुझे असीम शांति मिलती है। यह सुनकर कन्फ्यूशियस राजा से बोले- आप समझ ही गए होंगे कि मैं क्या कहना चाहता हूँ। राजा ने भी संतुष्ट होकर सिर हिलाया। (Motivational Stories | Stories)
कन्फ्यूशियस बोले- व्यक्ति की सोच उसे महान बनाती है। केवल बड़ी-बड़ी बातों से कोई महान नहीं बनता। (Motivational Stories | Stories)
lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | kids-motivational-stories | hindi-motivational-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-prerk-khaaniyaan