/lotpot/media/media_files/MBm5iPNQhG3mEu1E7HLP.jpg)
जंगल राज हमारा
जंगल राज हमारा
मिला चुनाव का टिकीट का पर्चा,
भरने पहुंचे बन्दर जी।
था चुनाव का दफ्तर यारों,
बैठे भालू सुसर जी।
साथ समर्थन में पहुंचे थे,
जंगल के सारे वासी।
रेलम-पेलम चिल्लम-पों थी,
भीड़ जुड़ी अच्छी-खासी।
लच्छेदार सुनाके बातें,
बोल रहे थे गीदड़ जी।
माईक पकड़े जम के अपना,
बोल रहे थे भाषण जी।
एक घाट पर पानी पीने,
बकरी शेर खड़े होंगे।
नई लहर की नई हवा में,
झंडे खूब गढे होंगे।
चुनाव चिन्ह है पूँछ हमारा,
इसको भूल नहीं जाना।
मिल करके दल-बल सब अपने,
वोट डालने को आना।
इन्क़लाब होकर मानेगा,
इन्क़लाब ही नारा है।
जंगल अपना हम जंगल के,
जंगल राज हमारा है।
lotpot | lotpot E-Comics | Bal Kavitayen | hindi bal kavitayen | Hindi Bal Kavita | manoranjak bal kavita | bal kavita | kids poems | kids poem in hindi | hindi kids Poem | entertaining kids poem | kids poem | kids hindi rhymes | Hindi Rhymes for kids | hindi rhymes | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | हिंदी बाल कवितायें | बाल कवितायें | हिंदी बाल कविता | बाल कविता | हिंदी कवितायें | हिंदी कविता | बच्चों की कविता