Health: सेब के फायदे

“An Apple a day keeps the doctor away” यह लाइन सबने कहीं न कहीं सुनी या पढ़ी होगी। इसका मतलब है रोज़ एक सेब खाने से हम डॉक्टर से हमेशा दूरी बनाये रख सकते हैं।

By Lotpot
New Update
Health benefits of Apple

सेब के फायदे

Health सेब के फायदे:- “An Apple a day keeps the doctor away” यह लाइन सबने कहीं न कहीं सुनी या पढ़ी होगी। इसका मतलब है रोज़ एक सेब खाने से हम डॉक्टर से हमेशा दूरी बनाये रख सकते हैं। डॉक्टर के पास जाना किसी को अच्छा नहीं लगता है, और अगर एक सेब खाने से हम इससे बच सकते हैं तो क्या बात है। सेब को एक चमत्कारी फल माना जाता है। इसकी सबसे ज्यादा खेती होती है और यह संग्रह करके भी बहुत अधिक मात्रा में रखा जाता है। सेब में बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरुरी होते हैं। इसे खाने से शरीर को बहुत से रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है साथ ही यह शरीर को ताकत भी देता है। (Health)

Apples

एनिमिया बीमारी दूर करता है:-

एनीमिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसमें खून नहीं बनता और हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है जिससे खून को लाल रंग मिलता है। सेब में आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप रोज सेब नहीं खा सकते हैं तो कुछ दिन तक रोज़ खाएं आपके शरीर में आयरन की कमी दूर होगी और एनीमिया रोग दूर होगा। (Health)

कोलेस्ट्रोल कम करता है:-

सेब में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। ये फाइबर पेट में जाकर फैट से मिलता है और कोलेस्ट्रोल को कम करता है। (Health)

कैंसर के खतरे को कम करता है:-

सेब में मौजूद तत्व पेट, स्तन कैंसर होने से रोकते हैं। ये व्यक्ति के शरीर में मौजूद कोशिकाओं को कैंसर से लड़ने की ताकत देते हैं। (Health)

सफेद और मजबूत दांत:-

सेब आपके ब्रश की जगह तो नहीं ले सकता है लेकिन इसे चबा चबा कर खाने से आपके दाँतों को सफेदी मिलती है। ऐसा करने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं होते और उनसे जुड़ी कोई बीमारी भी नहीं होती है। (Health)

डायबिटीज:-

अगर आप रोज सेब खाते हैं तो आपके 28 प्रतिशत कम चांस है डायबिटीज होने के। इसमें मोजूद तत्व शरीर में ग्लुकोज की कमी पूरी करते हैं जिससे आपको इन्सुलिन लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी। (Health)

Health benefits of apple

वजन संतुलित रखे:-  

मोटापा बहुत सी बीमारी की जड़ होता है इससे बचने के लिए आप सेब का सेवन अवश्य करें क्योंकि सेब में फाइबर अधिक होता है जिससे वजन नहीं बढ़ता है। (Health)

पाचन सही रखे:-

पाचन के लिए सेब बहुत अच्छा है। अगर हमारा पाचन तंत्र सही ढंग से काम ना करे तो समझो पूरा शरीर बीमार महसूस करता है। सेब खाने से पाचन अच्छा होता है। सेब को छिलका सहित खाएं तो फायदा अधिक होगा। (Health)

आज एप्पल के बेनिफिट्स जान कर आप इसे अपने आहार में जरुर शामिल करिए। यह बहुत अच्छा फल है जिसे खाने से आपके शरीर को सिर्फ फायदे ही मिलेंगे। (Health)

health-knowledge | daily-health | Apple Benefits | लोटपोट | स्वास्थ्य जानकारी | सेब के फायदे | lotpot-health-tips

यह भी पढ़ें:-

Health: स्वाइन फ्लू

Health: हाथों से सिर्फ सीपीआर 10

Health: कसरत और खाने के बारे में जानकारी

Health: खाने से एलर्जी