/lotpot/media/media_files/HVwmF5JRnu6Q1BCwVZVk.jpg)
लोहा खा गया घुन
Fun Story लोहा खा गया घुन:- एक बार की बात है दो व्यक्ति थे, जिनका नाम था मामा और फूफा। मामा और फूफा दोनों व्यापार करते थे और दोनों व्यापार में सहभागी थे। मामा ने फूफा से कहा, "फूफा क्यों ना हम कोई ऐसी वस्तु खरीद लें जो जल्दी खराब ना हो और उसकी कीमत भी बढ़ती रहे, फिर हम उसे कुछ वर्षों बाद बेचें जिससे उसके मूलधन से ज्यादा दाम मिले।"
फूफा ने कहा, "ठीक है मामा, तुम्हारी बात तो सही है, पर हम खरीदें क्या?’’ (Fun Stories | Stories)
उन्होंने आपस में राय-मश्वरा किया और लोहा खरीदने का निर्णय लिया। दोनों ने बराबर रूपये मिला कर लोहा खरीदा। फूफा ने मामा से कहा कि लोहा वह कहीं सुरक्षित स्थान पर रख दे।
मामा ने लोहा अपने पास एक पुरानी कोठरी में रख लिया। (Fun Stories | Stories)
कुछ दिन तो लोहा जस का तस रखा रहा पर धीरे-धीरे मामा के मन में लालच आ गया और मामा फूफा को बिना बताये लोहा बेचने लगा।
काफी दिनों बाद फूफा मामा के पास गया और बोला, "मामा आज लोहे का भाव काफी बढ़ गया है, जल्दी से वह लोहा निकालो, हम इसे बेच-कर आते हैं।’’ (Fun Stories | Stories)
इस पर मामा बोला, “फूफा लोहा तो अब कबाड़ घर में नहीं है, क्योंकि लोहे को तो घुन खा गये हैं।’’
फूफा समझ गया की मामा ने उसके साथ धोखा किया है। और उसे बिना बताये सारा का सारा लोहा बेच दिया है। फूफा को क्रोध तो बहुत आया पर वह बिना कुछ कहे-सुने वहां से चला गया?
इस घटना के कुछ दिनों बाद फूफा मामा के पास आया और बोला, "मामा मैं एक बारात में जा रहा हूँ...
इस घटना के कुछ दिनों बाद फूफा मामा के पास आया और बोला, "मामा मैं एक बारात में जा रहा हूँ, बड़ा अच्छा इंतजाम है, अकेला हूँ चाहो तो अपने लड़के को साथ भेज दो, उसकी भी मौज हो जायेगी और कल सुबह तक हम वापस भी आ जायेंगे।’’ (Fun Stories | Stories)
मामा बोला, "क्यों नहीं, बेशक तुम मेरे लड़के को अपने साथ लेकर जाओ। और हां इसे बारात में अच्छी तरह खाना-वाना खिला देना।’’
फूफा बोला, “यह भी भला कोई कहने की बात है मामा, तुम निश्चिंत रहो।’’ इस तरह दो दिन बीत गए। मामा का लड़का अभी तक घर वापस नहीं आया। मामा को बहुत चिंता हो गयी की अभी तक उसका लड़का घर वापस क्यों नहीं आया है? (Fun Stories | Stories)
वह अपने लड़के के बारे में जानने के लिए फूफा के पास गया और बोला, “फूफा मेरा लड़का कहाँ है? वह अभी तक घर वापस क्यों नहीं आया है?”
फूफा ने कहा, ‘‘क्या बताऊँ मामा, रास्ते में एक चील तुम्हारे लड़के को उठा कर ले गयी।”
मामा बोला, ‘‘ये कैसे हो सकता है, भला कोई चील 12 साल के लड़के को उठा कर ले जा सकती है? सीधी तरह मेरा लड़का मुझे वापस करो, नहीं तो मैं राजा भीम के पास जाऊंगा।’’ (Fun Stories | Stories)
फूफा बोला, "ठीक है मामा, चलो राजा जी के पास चलें, अब वही न्याय करेंगे।’’
मामला वहां के राजा भीम के सामने पेश हुआ।
राजा भीम ने सारी बात सुनी और आश्चर्यचकित होते हुए फूफा से कहा, “देखो फूफा तुम झूठ बोल रहे हो, भला कोई चील 12 वर्ष के लड़के को उठा कर अपने पंजो से आसमान में ले जा सकती है?’’ (Fun Stories | Stories)
इस पर फूफा ने उत्तर दिया,
‘‘कथा कहूँ कथावली, सुनो राजा भीम।
लोहा को घुन खाय, तो लड़का ले गई चील।” (Fun Stories | Stories)
इस पर राजा भीम सब समझ गये और उन्होंने मामा को आज्ञा दी की वह फूफा का लोहे का पैसा दे दें जो बचा लिया है उसका आधा पैसा वापस कर दे। और फूफा को कहा कि वह लड़के को मामा के पास वापस पहुंचा दे। (Fun Stories | Stories)
lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | hindi-fun-stories | kids-fun-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-khaanii | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-mzedaar-khaanii