बच्चों की हिंदी नैतिक कहानी: केले का छिलका

कितनी बार कहा है कि केले खाकर छिलके सड़क पर न फेंका कर पर तू है कि एक कान से सुनी और दूसरी कान से निकाल दी। मां ने नीटू को डांटते हुए कहा। अव्वल दर्जे का शरारती नीटू केले खाकर छिलके खिड़की से सड़क पर फेंक रहा था।

New Update
cartoon image of a kid eating banana

केले का छिलका

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बच्चों की हिंदी नैतिक कहानी: केले का छिलका:- कितनी बार कहा है कि केले खाकर छिलके सड़क पर न फेंका कर पर तू है कि एक कान से सुनी और दूसरी कान से निकाल दी। मां ने नीटू को डांटते हुए कहा। अव्वल दर्जे का शरारती नीटू केले खाकर छिलके खिड़की से सड़क पर फेंक रहा था। वह जब भी केले खाता, छिलके सड़क पर ही फेंकता। मां के डांटने पर उसके मुंह से रटा रटाया वही वाक्य निकलता- "हां मां! अब की बार से छिलके कूड़ेदान में ही डाला करूंगा"। पर आदतन वह हमेशा छिलके सड़क पर ही फेंकता। (Moral Stories | Stories)

cartoon image of a kid eating banana

केले खाकर अभी वह मुंह पोंछ भी नहीं पाया था कि बाहर 'हाय मरा!' की आवाज के साथ कोई गिरा। "अरे! यह तो...

केले खाकर अभी वह मुंह पोंछ भी नहीं पाया था कि बाहर 'हाय मरा!' की आवाज के साथ कोई गिरा। "अरे! यह तो दादाजी की आवाज है" कहकर नीटू बाहर की ओर भागा। बाहर जाकर देखा तो दादाजी सड़क पर औंधे मुंह पड़े थे। उनकी छड़ी छिटक कर दूर जा गिरी थी। दादाजी दर्द से छटपटा रहे थे। (Moral Stories | Stories)

नीटू ने छड़ी उठाकर दादाजी के हाथ में दी और सहारा देकर उन्हें उठाना चाहा। पर वह उन्हें उठा न सका। इसी समय पड़ोस वाले अंकल आ गये। उन्होंने दादाजी को सहारा देकर घर के अंदर पहुंचाया। मम्मी ने दादाजी को दूध में फिटकरी डाल कर दी, ताकि दर्द खिंच जाये। पर दर्द था कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था।

cartoon image of a kid with his grandfather

शाम को पिताजी दफ्तर से लौटे। दर्द कम होता न देख वह दादाजी को डॉक्टर के पास ले गये। डॉक्टर ने दर्द वाले पैर का एक्सरे कर पापा को बताया कि पैर की हड्डी दूट गयी है। बुढ़ापे का यह शरीर ऊपर से यह कष्ट। दादाजी के पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया। पूरे महीने वह चारपाई से लगे रहे। नीटू ने इस दौरान उनका पूरा ख्याल रखा। वह उनके खाने-पीने और समय पर दवाई देने का ध्यान रखता। मम्मी उसे यह उलाहने देती कि दादाजी की यह हालत तुम्हारी शरारत के कारण ही हुई है। दादाजी के ख्याल के साथ उसमें सबसे बड़ा सुधार यह हुआ कि वह केले खाकर छिलके कूड़ेदान में ही डालता, ताकि दादाजी की तरह अन्य किसी को यह कष्ट न उठाना पड़े। (Moral Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | Bal Kahaniyan | Moral Hindi Kahani | Hindi kahaniyan | Hindi Kahani | short stories for kids in hindi | kids short stories in hindi | kids hindi short stories | short moral stories | short stories | Kids Hindi Moral Stories | kids hindi stories | Kids Moral Stories | kids moral stories in hindi | kids moral story in hindi | Moral Hindi Stories | hindi stories for kids | hindi moral stories for kids | moral story for kids | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | हिंदी कहानी | हिंदी नैतिक कहानियाँ | हिंदी कहनियाँ | मजेदार हिंदी कहानी | बच्चों की प्रेरणादायक हिंदी कहानी | शिक्षाप्रद कहानी | शिक्षाप्रद कहानियां | बच्चों की हिंदी कहानियाँ | हिंदी शिक्षाप्रद कहानी | छोटी नैतिक कहानी | छोटी नैतिक कहानियाँ | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की हिंदी कहानियाँ

यह भी पढ़ें:-

बच्चों की हिंदी नैतिक कहानी: इनाम का लालच

Moral Story: विश्वास की दवा

Moral Story: अनोखा बंटवारा

Moral Story: पेड़ का रहस्य

#बच्चों की हिंदी कहानियाँ #छोटी हिंदी कहानी #छोटी कहानियाँ #छोटी कहानी #छोटी नैतिक कहानियाँ #छोटी नैतिक कहानी #हिंदी शिक्षाप्रद कहानी #शिक्षाप्रद कहानियां #शिक्षाप्रद कहानी #बच्चों की प्रेरणादायक हिंदी कहानी #बच्चों की हिंदी नैतिक कहानी #मजेदार हिंदी कहानी #हिंदी कहनियाँ #हिंदी नैतिक कहानियाँ #हिंदी कहानी #हिंदी बाल कहानी #हिंदी बाल कहानियाँ #बाल कहानियां #लोटपोट ई-कॉमिक्स #लोटपोट #moral story for kids #hindi moral stories for kids #hindi stories for kids #Moral Hindi Stories #kids moral story in hindi #kids moral stories in hindi #Kids Moral Stories #kids hindi stories #Kids Hindi Moral Stories #short stories #short moral stories #kids hindi short stories #kids short stories in hindi #short stories for kids in hindi #Hindi Kahani #Hindi kahaniyan #Moral Hindi Kahani #Bal Kahaniyan #Hindi Bal Kahani #Hindi Bal Kahaniyan #Best Hindi Bal kahani #lotpot E-Comics #Lotpot