/lotpot/media/media_files/KZhXzXpFj8GyhTj8VTsO.jpg)
काम की गुणवत्ता
बच्चों की हिंदी नैतिक कहानी: काम की गुणवत्ता:- एक महात्मा अपने शिष्यों के साथ पैदल भ्रमण करने को निकले। निर्माणाधीन मंदिर के पास उनकी तीव्र दृष्टि तीन मजदूरों पर पड़ी। उन्होंने उत्सुकतापूर्वक पहले से पूछा, "क्यों भाई क्या रहे हो?" पहले मजदूर ने उत्तर दिया, "गधे की तरह जुटे हुए हैं, देख नहीं रहे हो। दिनभर काम करने पर थोड़ा बहुत मिल जाता है, पर इतने के लिए ठेकेदार मानो जान निकाल लेता है"। यही प्रश्न दूसरे मजदूर से करने पर वह बोला, "मंदिर बन रहा है, हमारी किस्मत में यही था मजदूरी करें सो कर रहे हैं"। (Moral Stories | Stories)
तीसरे मजदूर ने भाव भरे हृदय से उत्तर दिया, "भगवान का घर बन रहा है। मुझे तो प्रसन्नता है कि...
तीसरे मजदूर ने भाव भरे हृदय से उत्तर दिया, "भगवान का घर बन रहा है। मुझे तो प्रसन्नता है कि मेरी पसीने को कुछ बूंदे भी लग रहीं हैं। जो भी मिलता है, उसी में खुशी है, गुजारा भी चल जाता है और प्रभु का काम भी हुआ जा रहा है"। (Moral Stories | Stories)
महात्मा ने शिष्यों से कहा, "यह अन्तर है तीनों के काम करने के ढंग में। मंदिर तीनों बना रहे हैं पर एक गधे की तरह मजदूरी में, दूसरा यंत्रवत भाग्य के नाम पर दुहाई देता हुआ व तीसरा समर्पण भाव से काम में जुटा है। यही अन्तर इनके काम की गुणवत्ता में भी देखा जा सकता है। क्या कार्य किया जा रहा है, यह महत्वपूर्ण नहीं उसे किस उद्देश्य से, किस भावना से किया जा रहा है, यह मायने रखता है"। (Moral Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | short stories for kids | short moral story | kids short stories | kids hindi short stories | short moral stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Hindi Moral Stories | Hindi Moral Stories | kids moral stories in hindi | Kids Moral Stories | hindi moral stories for kids | Moral Stories | hindi stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी कहानी | छोटी नैतिक कहानी | छोटी नैतिक कहानियाँ | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की हिंदी कहानियाँ | बच्चों की हिंदी कॉमिक्स