बच्चों की हिंदी नैतिक कहानी: बैल और कुत्ते

एक गांव में एक किसान रहता था। उसके पास दो बैल और दो कुत्ते भी थे। एक बार उसे किसी काम से गांव से बाहर जाना था और उसकी समस्या यह थी कि खेत जोतने का भी समय हो गया था।

New Update
cartoon image of dogs and bull

बैल और कुत्ते

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बच्चों की हिंदी नैतिक कहानी: बैल और कुत्ते:- एक गांव में एक किसान रहता था। उसके पास दो बैल और दो कुत्ते भी थे। एक बार उसे किसी काम से गांव से बाहर जाना था और उसकी समस्या यह थी कि खेत जोतने का भी समय हो गया था और काम पूरा करने के लिए गांव से बाहर भी जाना जरूरी था। (Moral Stories | Stories)

फिर किसान ने उस समस्या का समाधान निकाला और उसने अपने बैलों और कुत्तों को बुलाकर कहा कि मैं कुछ दिनों के लिए गांव से बाहर जा रहा हूं, मेरे लौटने तक तुम लोग सारे खेत जोतकर रखना, ताकि लौटने पर मैं खेतों में बीज बो सकूं। बैलों और कुत्तों ने स्वीकृति में सिर हिलाया।

फिर किसान चला गया और बैलों ने किसान के कहे अनुसार खेत जोतना शुरू कर दिया। और कुत्ते सारा सारा दिन आवारागर्दी में...

फिर किसान चला गया और बैलों ने किसान के कहे अनुसार खेत जोतना शुरू कर दिया। और कुत्ते सारा सारा दिन आवारागर्दी में लगे रहे। किसान के लौटने से पहले बैलों ने पूरा खेत जोत दिया, अब कुत्तों ने देखा कि खेतों की जुताई हो गई है और मालिक के लौटने का समय भी हो गया है, तब कुत्तों ने बैलों से कहा कि तुम लोग इतने दिनों से खेत जोत रहे हो, तुम लोग काफी थक गए होंगे, अब तुम लोग घर पर जाकर आराम करो, और हम लोग खेतों की रखवाली करेंगे। कुत्तों की बात मानकर बैल घर चले गए और खा पीकर आराम करने लगे। इधर कुत्तों ने सारे खेतों में दौड़-भाग करके अपने पैरों के निशान बना दिए, और खेत की मेंड़ पर बैठकर किसान का इंतजार करने लगे, थोड़ी देर में किसान, गांव वापस आया और सीधा खेतों में पहुंचा, देखा तो दोनों कुत्ते मेंड़ पर बैठे हुए हैं और खेतों की जुताई हो गई है। परंतु बैले कहीं नजर नहीं आ रहे थे।

cartoon image of dogs and bull

किसान ने कुत्तों से पूछा कि बैल कहां हैं? (Moral Stories | Stories)

कुत्तों ने कहा- मालिक आप जबसे गए थे तभी से हम लोग खेत जोत रहे हैं और अभी काम पूरा करके मेंड़ पर बैठकर आपका इंतजार कर रहे हैं, जबकि बैल घर से बाहर निकलकर खेतों की ओर झांकने भी नहीं आए, वह घर पर ही आराम से सो रहे हैं।

मालिक ने खेतों में जाकर देखा तो उसे हर तरफ कुत्तों के पैरों के निशान मिले, वह कुत्तों के उपर बहुत प्रसन्न हुआ, कुत्तों के साथ वह घर पर वापस लौटा तो देखा कि बैल घर के बाहर बैठे हुए आराम कर रहे थे, किसान बैलों के उपर बहुत क्रोधित हुआ और बैलों को रस्सी से बांध कर उनकी पिटाई कर दी।

cartoon image of dogs and bull

फिर कुत्तों को खाने के लिए दूध रोटी और मांस के टुकड़े दिए और बैलों को खाने के लिए सूखा हुआ भूसा दिया। कुत्तों को भरपेट खाना मिलने लगा। कुछ दिनों के बाद किसान के पड़ोसी किसान ने अपने खेत जोतने के लिए उसके कुत्ते मांगे, ये बात जैसे ही दोनों कुत्तों को पता चली तो वो डर गए और उन्होंने अपनी की हुई गलती कि किसान से माफ़ी मांगी लेकिन किसान इस बात से आग बबूला हो उठा और उसने कुत्तों की खूब पिटाई की और आगे से कुत्तों को बासी खाना देने लगा और बैलों को अच्छा अच्छा चारा मिलने लगा। (Moral Stories | Stories)

कहानी से सीख: बच्चों इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हम सच्चाई को कितना भी छुपा लें लेकिन आखिर में सच्चाई की जीत ही होती है।

lotpot | lotpot E-Comics | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | hindi kahani | Hindi kahaniyan | kids hindi stories | short moral story | kids short stories | kids hindi short stories | short moral stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Moral Stories | kids moral story in hindi | Kids Moral Story | moral story for kids | naitik kahaniyan | Naitik Kahani | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | छोटी हिंदी कहानी | हिंदी कहानी | हिंदी कहानियाँ | बच्चों की हिंदी कहानियाँ | बच्चों की नैतिक कहानी | बच्चों की मज़ेदार कहानी | बच्चों की नैतिक कहानियाँ | बच्चों की कहानी | छोटी नैतिक कहानी | छोटी नैतिक कहानियाँ

यह भी पढ़ें:-

Moral Story: नासमझ चुन्नू

Moral Story: राजकुमार और तीन पेड़

Moral Story: उधार की रकम

Moral Story: हर चीज़ में भगवान हैं

#छोटी नैतिक कहानियाँ #छोटी नैतिक कहानी #हिंदी नैतिक कहानी #बच्चों की कहानी #बच्चों की नैतिक कहानियाँ #बच्चों की मज़ेदार कहानी #बच्चों की नैतिक कहानी #बच्चों की हिंदी कहानियाँ #हिंदी कहानियाँ #हिंदी कहानी #छोटी हिंदी कहानी #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #हिंदी बाल कहानियाँ #बाल कहानियां #लोटपोट ई-कॉमिक्स #लोटपोट #Naitik Kahani #naitik kahaniyan #moral story for kids #Kids Moral Story #kids moral story in hindi #Kids Moral Stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short stories #short moral stories #kids hindi short stories #kids short stories #short moral story #kids hindi stories #Hindi kahaniyan #Hindi Kahani #Bal Kahaniyan #Bal kahani #Hindi Bal Kahani #Hindi Bal Kahaniyan #Best Hindi Bal kahani #lotpot E-Comics #Lotpot