Moral Story: परिवर्तन

अंगिरा ऋषि अपनी विद्वता और तेजस्विता के लिए प्रसिद्ध थे। उनके मार्गदर्शन में अनेक शिष्य ज्ञान प्राप्त कर अपना जीवन सफल बनाते थे। उदयन उनका एक अत्यंत प्रतिभावान शिष्य था। ऋषि उसके प्रति स्नेह रखते थे।

New Update
Saint with his student cartoon image

परिवर्तन

Moral Story परिवर्तन:- अंगिरा ऋषि अपनी विद्वता और तेजस्विता के लिए प्रसिद्ध थे। उनके मार्गदर्शन में अनेक शिष्य ज्ञान प्राप्त कर अपना जीवन सफल बनाते थे। उदयन उनका एक अत्यंत प्रतिभावान शिष्य था। ऋषि उसके प्रति स्नेह रखते थे। एक बार ऋषि ने महसूस किया कि उदयन के व्यवहार मे परिवर्तन आ रहा है। उसमें न सिर्फ अहंकार आने लगा था, बल्कि वह आलस्य का भी शिकार होता जा रहा था। ऋषि इससे दुखी थे। वह उदयन को इनसे बाहर निकालना चाहते थे। (Moral Stories | Stories)

उन्हे एक तरकीब सूझी। एक रात वह उदयन के साथ किसी विषय पर चर्चा कर... (Moral Stories | Stories)

उन्हे एक तरकीब सूझी। एक रात वह उदयन के साथ किसी विषय पर चर्चा कर रहे थे, तभी उन्होंने उदयन से कहा, ‘वत्स’ सामने रखी अंगीठी में दहकता कोयला निकालकर मेरे पास रख दो जिससे मैं पास से इसे देख सकूं। उदयन ने कोयले को अंगीठी से निकालकर उनके समीप रख दिया। कुछ ही क्षणों में दहकता हुआ कोयला अंगारे की जगह राख में परिवर्तित हो गया। (Moral Stories | Stories)

Saint with his student cartoon image

दहकते हुए अंगारे को राख में परिवर्तित होते देख ऋषि उदयन से बोले, ‘वत्स देखो’ अंगीठी का सबसे चमकदार कोयला जिस प्रकार अग्नि के तेज से विमुख होते ही राख बन गया, उसी प्रकार सक्रिय और प्रतिभान व्यक्ति भी अभ्यास, स्वाध्याय, विनम्रता नेकी व सक्रियता से विमुख होते ही आलस्य तथा अहंकार का शिकार होकर निस्तेज व गुणविहीन हो जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा इस बात को अपने हृदय में बसा लेना चाहिए कि सफलता, अभ्यास, ज्ञान, सक्रियता व बुध्दिमत्ता ही किसी व्यक्ति के जीवन को सार्थक बनाती है। इन गुणों को अपनाकर ही उल्लेखनीय सफलता हासिल की जा सकती है। अहंकार व आलस के व्यक्ति पर हावी होते ही वह इन गुणों से युक्त होते हुए भी गुणरहित हो जाता है और ऐसे व्यक्ति की छवि धीरे-धीरे धूमिल होती जाती है। उदयन अपने गुरू का आशय समझ गया और आलस्य त्याग दिया। (Moral Stories | Stories)

lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | moral-hindi-stories | kids-hindi-stories | kids-hindi-moral-stories | moral-stories-for-kids | moral-stories | short-moral-stories-in-hindi | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | hindii-khaaniyaan | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii

यह भी पढ़ें:-

Moral Story: जादुई ब्रश

Moral Story: क्रोध

Moral Story: मनीप्लांट की चोरी

Moral Story: भेड़िया आया भेड़िया आया

#Moral Stories for Kids #lotpot E-Comics #Short moral stories in hindi #छोटी कहानियाँ #Short Hindi Stories #Kids Hindi Moral Stories #हिंदी कहानियाँ #लोटपोट #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #Moral Stories #Hindi Bal kahania #hindi stories #hindi short Stories #Moral Hindi Stories #short stories #kids hindi stories #Bal kahani #लोटपोट इ-कॉमिक्स #छोटी हिंदी कहानी #Lotpot