/lotpot/media/media_files/PaaosbHbf65gYDBcfXh7.jpg)
अच्छे काम का पुरस्कार
Moral Story अच्छे काम का पुरस्कार:- एक बूढ़ा रास्ते से कठिनता से चला जा रहा था। उस समय हवा बड़े ज़ोरों से चल रही थी। अचानक उस बूढ़े का हैट हवा से उड़ गया। उसके पास ही दो लड़के स्कूल जा रहे थे। उनसे बूढ़े ने कहा- मेरा हैट उड़ गया है, उसे पकड़ो, नहीं तो मैं बिना हैट का हो जाऊंगा। (Moral Stories | Stories)
वे लड़के उसकी बात पर ध्यान न देकर टोपी के उड़ने का मजा लेते हुए हंसने लगे। इतने में लीला नाम की एक लड़की, जो स्कूल में पढ़ती थी, उसी रास्ते पर आ पहुंची।
उसने तुरंत ही दौड़कर वह हैट पकड़ लिया और अपने कपड़े से धूल झाड़कर तथा पोंछकर उस बूढ़े को दे दिया। उसके बाद वे सब लड़के स्कूल चले गए। (Moral Stories | Stories)
/lotpot/media/media_files/EvHnsUdFGI1kVPGQYryd.jpg)
गुरूजी ने हैट वाली यह घटना स्कूल की खिड़की से देखी थी। इसलिए पढ़ाई के बाद...
गुरूजी ने हैट वाली यह घटना स्कूल की खिड़की से देखी थी। इसलिए पढ़ाई के बाद उन्होंने सब विद्यार्थियों के सामने वह हैट वाली बात कही और लीला के काम की प्रशंसा की तथा उन दोनों लड़कों के व्यवहार पर उन्हें बहुत धिक्कारा।
इसके बाद गुरूजी ने अपने पास से एक सुंदर चित्रों की पुस्तक उस छोटी लड़की को भेंट दी और उस पर इस प्रकार लिख दिया- लीला बहन को उसके अच्छे काम के लिए गुरूजी की ओर से यह पुस्तक भेंट की गई है। (Moral Stories | Stories)
जो लड़के गरीब की हैट उड़ती देखकर हंसे थे, वे इस घटना का देखकर बहुत लज्जित और दुखी हुए।
शिक्षा- यह कहानी हमें शिक्षा देती कि हमें कभी भी किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। साथ ही हमें हर ज़रूरतमंद की हमेशा मदद करनी चाहिए चाहे वो छोटा हो या बड़ा। (Moral Stories | Stories)
lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | short-moral-stories-in-hindi | hindi-stories | moral-stories-for-kids | moral-stories | hindi-moral-stories | kids-hindi-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | hindii-khaaniyaan | chottii-khaaniyaan | chottii-khaanii | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-naitik-khaaniyaan
