/lotpot/media/media_files/2025/04/29/hindi-kavita-new-2025-251038.jpg)
कविता "फूल कहाँ-कहाँ खिलते हैं?" प्रकृति के सुंदर प्रतीक फूलों की विशेषताओं और उनके जीवन से मिलने वाली सीख को दर्शाती है। फूल विभिन्न रंगों और रूपों में बाग-बगीचों, जंगलों और आसपास की हरियाली में खिलते हैं। वे सुंदरता के साथ-साथ प्रेम, एकता, और खुशहाली का संदेश देते हैं। भँवरे और तितलियाँ फूलों पर मँडराते हैं, उनके साथ गीत गाते हैं। फूल हमें हर परिस्थिति में मुसकुराना, भेदभाव दूर करना, और प्रेम से रहना सिखाते हैं। (Hindi poem on flowers, nature poetry, moral lessons)
फूल कहाँ-कहाँ खिलते हैं?
फूल किस-किस रंग के होते हैं?
भँवरे-तितलियाँ कहाँ-कहाँ मँडराते हैं?
फूल सुंदर तो होते ही हैं,
साथ ही हमें हर स्थिति में खुश रहना
और प्रेम करना सिखाते हैं।
फूल जगत के हैं हम प्यारे,
रूप-रंग में न्यारे-न्यारे।
काम हमारा है मुसकाना,
सुंदर आस-पड़ोस बनाना।
भौंरे गान सुना जाते हैं,
जहाँ हमें फूलों पर पाते हैं।
पाठ प्रेम का पढ़ते आए,
एक बनाते हम माला बनाए।
सदा मेल से शोभा पाते,
भेदभाव हम दूर भगाते।
कभी न मुख पर दुख लाते हैं,
हर हाल में मुसकुराते हैं।
और पढ़ें :
Tags : bachchon ki hindi poem | bachon ki hindi poem | bachon ki hindi poems | Best hindi poems | Best hindi poems for kids | entertaining hindi poem for kids | hindi poem for kids