प्रोसैस्ड और फास्ट फूड बच्चों के लिए हानिकारक क्यों हैं?

कोल्ङ ड्रिंक, बर्गर, पिज़्ज़ा, चॉकलेट, बिस्किट्स, चिप्स, चॉकलेट  बार्स, कैंडी, केक, पेस्ट्री,नूडल्स, चाऊमीन, सोडा और फ्लेवर्ड मिल्क ये वो चीजे हैं जो प्रोसैस्ड और फास्ट फूड की श्रेणी में आती हैं

By Lotpot
New Update
Why are processed and fast food harmful to children

Why are processed and fast food harmful to children

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

प्रोसैस्ड और फास्ट फूड बच्चों के लिए हानिकारक क्यों हैं? : कोल्ङ ड्रिंक, बर्गर, पिज़्ज़ा, चॉकलेट, बिस्किट्स, चिप्स, चॉकलेट  बार्स, कैंडी, केक, पेस्ट्री,नूडल्स, चाऊमीन, सोडा और फ्लेवर्ड मिल्क ये वो चीजे हैं जो प्रोसैस्ड और फास्ट फूड की श्रेणी में आती हैं और आजकल के बच्चों को ये बहुत तेजी से अपनी तरफ आकर्षित करती हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यह सभी चीजे फटाफट तैयार हो जाती है और स्वादिष्ट भी लगती हैं, लेकिन यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होती हैं।आईये प्रोसैस्ड और फास्ट फूड बच्चों के लिए हानिकारक क्यों हैं, इसे विस्तृत रूप में समझते हैं।

 1. पोषक तत्वों की कमी

प्रोसैस्ड फूड में प्रायः पोषक तत्वों की कमी होती है। उदाहरण के तौर पर, बिस्किट्स और चिप्स में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की कमी होती है, जो बच्चों की ग्रोथ और इम्यून सिस्टम के लिए आवश्यक होते हैं।

 बच्चे जब नियमित रूप से चिप्स, बिस्किट्स और केक जैसी चीजें खाते हैं, तो वे आवश्यक पोषक तत्वों से वंचित हो जाते हैं, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ता है।

2. अधिक कैलोरी और मोटापा

प्रोसैस्ड और फास्ट फूड में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इस कारण बच्चे अधिक वजन का शिकार हो सकते हैं, जो कि लंबे समय में मोटापे और उससे संबंधित रोगों को जन्म दे सकता है। फास्ट फूड जैसे कि बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और पिज्जा में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। जब बच्चे इन चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो उनकी ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है और वे मोटापे का शिकार हो जाते  हैं।

 3. नमक और चीनी की अधिकता

प्रोसैस्ड फूड में नमक और चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। अधिक चीनी के सेवन से बच्चों में टाइप 2 डायबिटीज और दांतों की समस्या हो सकती है। कोल्ड ड्रिंक, केक और कैंडी में चीनी की मात्रा अत्यधिक होती है। जब बच्चे इन चीजों का सेवन करते हैं, तो वे दांतों के सड़ने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

 4. आर्टिफिशियल कलर और प्रिजर्वेटिव

 प्रोसैस्ड फूड में आर्टिफिशियल कलर और प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते। ये केमिकल्स बच्चों में एलर्जी, हाइपरएक्टिविटी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

 चॉकलेट, कैंडी और पैक्ड स्नैक्स में विभिन्न प्रकार के आर्टिफिशियल फ्लेवर्स और कलर मिलाए जाते हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

 5. ओरल हेल्थ पर असर

 प्रोसैस्ड फूड और फास्ट फूड बच्चों के दांतों और मसूड़ों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ दांतों पर चिपक जाते हैं और कैविटी का कारण बन सकते हैं। चॉकलेट, कैंडी और शीतल पेय में अत्यधिक चीनी होती है, जो दांतों की सड़न और अन्य ओरल हेल्थ समस्याओं का कारण बन सकती है।

 6. अधिक वजन और शारीरिक गतिविधि की कमी

प्रोसैस्ड और फास्ट फूड के अधिक सेवन से बच्चों में शारीरिक गतिविधि की कमी हो सकती है। इस कारण बच्चों में आलस और वजन बढ़ने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

 जब बच्चे नियमित रूप से फास्ट फूड का सेवन करते हैं, तो वे अधिक समय तक बेठे रह सकते हैं, जिससे उनकी शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है और वे आलसी हो जाते हैं।

 7. मानसिक स्वास्थ्य पर असर

प्रोसैस्ड फूड का सेवन बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल सकता है। ये खाद्य पदार्थ बच्चों के मूड, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। और इसका मुख्य कारण यह है कि फास्ट फूड और प्रोसैस्ड स्नैक्स में अधिक चीनी और वसा होती है, जो बच्चों के मूड और ध्यान पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

 अंत में हम यही सलाह देंगे की, बच्चों को प्रोसैस्ड और फास्ट फूड से दूर रहना चाहिए और उन्हें स्वास्थ्यवर्धक भोजन लेना अत्यंत आवश्यक है। ऐसा करने से उनकी शारीरिक और मानसिक ग्रोथ अच्छी होगी और वे स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।

Tags : Children Health | Daily Health | Daily Health Tips | Health care | Health Disease | Health Information in hindi | health in monsoon | Health in summer | Health : Kids Health | health knowledge | Health Knowledge for kids | Health Knowledge for kids in hindi | Health Problem | Health Matters | Health Tips | health tips for kids in hindi | health tips in hindi | healthy body | Healthy Life | Kid Health | Kids Health | Kids Health Tips | Lotpot Health | Lotpot Health Tips 

और पढ़ें 

सर्दियों में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाएं
दांतों की सेहत: मजबूत मुस्कान के लिए जरूरी टिप्स
Apple खाने से होने वाले अद्भुत शारीरिक फायदे
Balanced Diet: स्वस्थ जीवन की कुंजी और जंक फूड से दूरी