/lotpot/media/media_files/5bLZthCQAm9Ly0BJKlDO.jpg)
चिंटू बंदर को मिली उसकी करतूत की सजा
हिंदी जंगल कहानी: चिंटू बंदर को मिली उसकी करतूत की सजा:- एक चिंटू नाम का बंदर था। वह बहुत शरारती और नटखट था। उसके कारण जंगल के सारे जानवर बहुत परेशान रहते थे। शरारत करने के बाद वो अपने आपको इस चालाकी से बचा लेता कि कोई उसे कुछ कह भी ना पाता, और वो अपने किए पर बड़ा खुश होता। (Jungle Stories | Stories)
सर्दियों के दिन थे, उसे एक शरारत सूझी वह सीधा तालाब के किनारे पहुंचा जहां बहुत सी बत्तखें रहा करती थीं और सुबह सुबह नहाया करती थीं। चिंटू बंदर ने पहले एक योजना बनाई और फिर बबुल के पेड़ों से गोंद जमा करने लगा, गोंद जमा करके वह तालाब के किनारे पड़े पत्थर पर जा बैठा और उस पत्थर पर गोंद की लेई लगाकर उसे चिपचिपा बनाने लगा जब वह पत्थर पर पूरी गोंद मल चुका तो वह एक पेड़ पर जा छिपा।
सूरज निकल रहा था बत्तखें रोज की तरह नहाने के लिए तालाब की तरफ आने लगीं इधर शरारती चिंटू बंदर मन ही मन...
सूरज निकल रहा था बत्तखें रोज की तरह नहाने के लिए तालाब की तरफ आने लगीं इधर शरारती चिंटू बंदर मन ही मन खुश होने लगा। सभी बत्तखें आईं और पत्थर पर बैठकर सुस्ताने लगीं थोड़ी देर बाद जब वह तैरने के लिए उठीं तो उन्होंने महसूस किया कि वह पत्थर से चिपक गई हैं वे शोर मचाने लगीं। अपने परों को फड़फड़ाने लगीं, पर कोई फायदा न हुआ ये देखकर चिंटू बंदर बड़ा खुश हुआ पेड़ से उतर कर वो बत्तखों के सामने ताली बजा बजाकर नाचने लगा और उन्हें वैसा ही छोड़कर वापस चला गया। (Jungle Stories | Stories)
बत्तखों को चिंदू बंदर पर बड़ा गुस्सा आया तो उसे इस करतूत की सजा देने की सोचने लगीं तभी मुर्गों का एक झुंड उधर पानी पीने आया बत्तखों ने अपनी सारी कहानी उन्हें कह सुनाई मुर्गों ने पत्थरों पर पानी डाला गोंद के भीगते ही सारी बत्तखें मुक्त हो गईं। उन्होंने मुर्गों को धन्यवाद दिया और मजे से पानी में तैरने लगीं पर एक बत्तख़ जिसका नाम मोनी था उसने बंदर को सीख देने की योजना मन में सोच चुकी थी।
सुबह उठकर चिंटू बंदर तालाब में नहाने गया नींद की स्थिति में आंखें मलता हुआ वह तालाब के किनारे जा बैठा और इधर उधर देखने लगा अचानक उसे अपने कमर के बाल फंसे हुए महसूस हुए उसने पूंछ हिलाई पर पूंछ भी फंसी देखकर उसके होश उड़ गए उसने देखा वो जाल में बुरी तरह फंस गया है। अपने आपको जितना छुड़ाने की कोशिश करता उसके शरीर के बाल उतने ही फंसते जाते तभी पास एक कोलाहल सुनाई दिया। उसने देखा पास ही झाड़ी में छिपी बत्तख और एक बहेलिया उसका मजाक उड़ा रहे हैं।
वो समझ चुका था कि उसने शरारत की सो उसे उसकी सजा मिल चुकी है। तभी बहेलिया आया और उसे पकड़कर शहर में मदारी के पास बेच दिया जो उसे मार-मार कर नाचना सीखाने लगा। अगर वह शरारती न होता तो उसे गुलामी के दिन न देखने पड़ते। (Jungle Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | majedar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | bal kahani | Bal Kahaniyan | bachon ki hindi comics | hindi jungle kahani | hindi majedar kahani | Hindi Bal Kahani | kids hindi kahaniyan | bachon ki hindi kahaniyan | Hindi kahaniyan | kids hindi jungle story | Hindi Jungle Story | short hindi stories for kids | short jungle story in hindi | short hindi jungle stories | short stories in Hindi | kids short stories in hindi | short stories for kids in hindi | short stories for kids | choti jungle kahani | choti hindi kahani | bachon ki jungle kahani | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मज़ेदार बाल कहानी | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | बाल कहानियां | बाल कहानी | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | छोटी हिंदी प्रेरक कहानी | मज़ेदार हिंदी कहानी | मजेदार छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की जंगल कहानी | बच्चों की हिंदी जंगल कहानी | छोटी जंगल कहानी | छोटी हिंदी कहानी | छोटी हिंदी कहानियाँ | जंगल की मजेदार कहानी