हिंदी जंगल कहानी: जंगल में चुनाव

पिछले कुछ दिनों से बंकट वन में बहुत चहल-पहल है। इसका कारण है जंगल में होने वाला चुनाव। जंगल के राजा शेर सिंह ने खुद घोषणा की है कि वह जंगल में लोकतंत्र लाना चाहते हैं।

New Update
cartoon image of jungle animals

जंगल में चुनाव

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

हिंदी जंगल कहानी: जंगल में चुनाव:- पिछले कुछ दिनों से बंकट वन में बहुत चहल-पहल है। इसका कारण है जंगल में होने वाला चुनाव। जंगल के राजा शेर सिंह ने खुद घोषणा की है कि वह जंगल में लोकतंत्र लाना चाहते हैं। चुनाव होते ही राजा पद छोड़ देने का भी वायदा किया है। (Jungle Stories | Stories)

cartoon image of jungle animals

जंगल के छोटे जानवर खुश हैं वे सोच रहे हैं अब वे निडर होकर जी सकेंगे और उन्हें बड़े जानवर नहीं सताएंगे। शेर ने छोटे-छोटे जानवरों से मिलना शुरू कर दिया है, शेर और बकरी दोनों साथ-साथ घूम रहे हैं, साथ साथ खा-पी रहे हैं इस सब का जानवरों पर अच्छा असर पड़ा है। जिधर देखो उधर शेर की तारीफ हो रही है।

cartoon image of lion with a goat

रमई लोमड़ी ने सम्पर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। वह छोटे-छोटे झुंडों में जानवरों को इकट्टा कर...

रमई लोमड़ी ने सम्पर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। वह छोटे-छोटे झुंडों में जानवरों को इकट्टा कर शेर के पक्ष में नारे लगवा रही है, मीकू बकरी तो खुशी से नाचती फिर रही है और शेर से हुई मुलाकात को बढ़-चढ़ कर बता रही है। बोनी कुत्ता भी शेर का समर्थक है और शेर के त्याग को सभी को बता रहा है। (Jungle Stories | Stories)

उधर कलसी हाथी और चीकू भालू भी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं जुलूस निकाल रहे हैं और छोटी छोटी सभाएं कर रहे हैं ज्यादा भीड़ शेर की सभा में ही होती है, कलसी हाथी मतदाताओं को समझा रहा है कि शेर अपनी हिंसक आदत छोड़ नहीं सकता, वह नाटक कर रहा है। अभी भी चोरी छिपे शिकार जारी है और चुनाव जीतने पर तो छोटे जानवरों पर आफत आ जाएगी। कलसी हाथी की बात जानवरों के गले नहीं उतर रही थी। वह तो शेर पर दीवाने हैं।

शेर ने चतुराई से काम लिया। कुछ कमजोर जानवर हाथी और भालू की तरफ चले गए थे। उन्हें अकेले में बुलवाकर काम करना शुरू कर दिया था मुनमुन बंदर और ढेंचू गधे और बंदरो के वोट मिलने की उम्मीद बढ़ गयी। मचकू खरगोश और सीरू सीयार तो डरकर चुनाव से ही अलग हो गए। श्वेता गाय और गबरू सांड ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी।

cartoon image of jungle animals

आखिर शेर सिंह और कलसी हाथी का मुकाबला तय हुआ। जोर-शोर से प्रचार शुरू हो गया। दोनों पक्ष मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने लगे। समझदार जानवर हाथी के पक्ष में थे पर शेर के खिलाफ कुछ कहना नहीं चाहते थे।

चुनाव की तारीख आ गई। चुनाव हुआ और शेर सिंह जीत गए। जंगल में खुशियां मनाई गई। कुछ दिन धूम-धाम रही पर कुछ दिन पश्चात सब कुछ पहले जैसा हो गया। शेर सिंह पहले भी राजा था, आज भी राजा है फर्क सिर्फ इतना था कि अब वह चुना हुआ राजा था। (Jungle Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | majedar bal kahani | Bal Kahani in Hindi | Hindi Bal Kahaniyan | Bal Kahaniyan | Best Hindi Bal kahani | bal kahani | Hindi Bal Kahani | short jungle story in hindi | best hindi jungle story | hindi jungle stoy | hindi jungle stories for kids | kids hindi jungle Stories | Hindi Jungle Stories | bachon ki hindi kahaniyan | bachon ki jungle kahani | hindi jungle kahani | jungle kahani in hindi | kids hindi stories | choti jungle story | choti jungle kahani | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | मज़ेदार बाल कहानी | मजेदार बाल कहानी | बच्चों की बाल कहानी | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बच्चों की जंगल कहानी | बच्चों की हिंदी जंगल कहानी | छोटी हिंदी कहानियाँ | बच्चों की छोटी हिंदी कहानी | छोटी हिंदी कहानी | छोटी जंगल कहानी

यह भी पढ़ें:-

बच्चों की हिंदी जंगल कहानी: भालू भाई क्यों पूंछ गंवाई

Jungle Story: अप्पू और गप्पू

Jungle Story: अक्लमंद हंस

Jungle Story: पढ़ा लिखा कुत्ता

#छोटी जंगल कहानी #छोटी हिंदी कहानी #बच्चों की छोटी हिंदी कहानी #छोटी हिंदी कहानियाँ #हिंदी जंगल कहानी #बच्चों की हिंदी जंगल कहानी #बच्चों की जंगल कहानी #हिंदी बाल कहानी #हिंदी बाल कहानियाँ #बाल कहानियां #बच्चों की बाल कहानी #मजेदार बाल कहानी #मज़ेदार बाल कहानी #लोटपोट ई-कॉमिक्स #लोटपोट #choti jungle kahani #choti jungle story #kids hindi stories #jungle kahani in hindi #hindi jungle kahani #bachon ki jungle kahani #bachon ki hindi kahaniyan #Hindi Jungle Stories #kids hindi jungle Stories #hindi jungle stories for kids #hindi jungle stoy #best hindi jungle story #short jungle story in hindi #Hindi Bal Kahani #Bal kahani #Best Hindi Bal kahani #Bal Kahaniyan #Hindi Bal Kahaniyan #Bal Kahani in Hindi #majedar bal kahani #lotpot E-Comics #Lotpot