/lotpot/media/media_files/Afa7busbP3MxXuwUhcW8.jpg)
बुरी संगत
Moral Story बुरी संगत:- एक अमीर आदमी का सिर्फ एक बेटा था। उसका बेटा बुरी संगत में पड़ गया था। उसमें बुरी आदतें आ गई थीं। वह आदमी अपने बेटे की आदतों से बहुत चिंतित था। उसने पूरी कोशिश की कि वह अपने बेटे की बुरी आदतों को सुधार सके लेकिन उसे इस काम में सफलता नहीं मिली। एक दिन उसने अपने बेटे को सबक सिखाने के लिए एक तरकीब सोची। (Moral Stories | Stories)
वह बाज़ार गया और कुछ ताज़े सेब और एक सड़ा हुआ सेब खरीदकर लाया...
वह बाज़ार गया और कुछ ताज़े सेब और एक सड़ा हुआ सेब खरीदकर लाया। वह वापिस घर पहुंचा और उसने अपने बेटे को बुलाया। उसने अपने बेटे को सभी ताज़े सेब उस सड़े हुए सेब के साथ अलमारी में रखने के लिए कहा। बेटे ने अपने पिता के कहे अनुसार काम किया। (Moral Stories | Stories)
कुछ दिनों बाद पिता ने अपने बेटे से उन सेबों को लाने के लिए कहा। जब बेटे ने अलमारी का दरवाज़ा खोला तो वह यह देखकर हैरान हो गया कि सभी सेब सड़ चुके थे। उसे बहुत दुख हुआ। (Moral Stories | Stories)
इस पर उसके पिता ने उसे समझाया कि देखो कैसे एक सेब ने बाकी सभी सेबों को भी खराब कर दिया। इसी तरह बुरी संगत दूसरों को खराब कर देती है। पिता की बात का बेटे पर गहरा प्रभाव पड़ा। उस लड़के ने बुरी संगत छोड़ अच्छी बातें करना शुरू कर दिया।
शिक्षा- बुरी संगत में पड़ने से अच्छा अकेला रहना ठीक है। (Moral Stories | Stories)
lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | kids-hindi-moral-stories | hindi-stories | hindi-moral-stories | moral-stories-for-kids | moral-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | hindii-khaaniyaan | chottii-khaanii | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-naitik-khaaniyaan